Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग एकजुटता व तालमेल से करें काम: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर संभावित बाढ़ से निपटने के लिए अग्रणी प्रबंध करने की दी हिदायत

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 May 2023

Last updated on: May 24, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग एकजुटता व तालमेल से कार्य करें और अधिकारी सौंपी गई ड्यूटी को तनदेही व जिम्मेदारी से निभाएं, ताकि बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए कोई मुश्किल न आ सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों संबंधी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर, एस.डी.एम दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर (सामान्य) व्योम भारद्वाज के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बाढ़ के सीजन के दौरान जून से सितंबर तक किसी भी अधिकारी का मोबाइल फोन बंद नहीं होना चाहिए, बल्कि 24 घंटे के लिए चालू रहना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर फ्लड कंट्रोल रुम जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्थापित करने के अलावा सब-डिवीजन स्तर पर भी फ्लड कंट्रोल रुम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय फ्लड कंट्रोल रुम का नंबर 01882-220412 है। उन्होंने संबंधित विभागों को हिदायत करते हुए कहा कि अग्रिम प्रबंधों के दौरान किसी किस्म की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि दसूहा सब-डिवीजन व मुकेरियां सब-डिवीजन के अंतर्गत प्रभावित होने वाले गावों के लिए एस.डी.एम. दसूहा को विशेष प्रयास करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के सीजन के दौरान यह भी यकीनी बनाया जाए कि चोअ के नजदीक बच्चे नहाने से गुरेज करें। 

उन्होंने कहा कि बाढ़ के सीजन के दौरान बच्चों का चोअ में नहाना खतरनाक साबित हो सकता है। डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत करते हुए कहा कि संभावित बाढ़ के दौरान जहां डाक्टरों की ड्यूटी लगाई जाए, वहीं दवाईयों का भी प्रबंध यकीनी बनाया जाए। 

उन्होंने कहा कि बरसातों के दौरान दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष तौर पर सावधान रहे। उन्होंने नगर निगम व नगर परिषदों के अधिकारियों को बरसातों से पहले नालों की सफाई यकीनी बनाने के भी निर्देश दिए। 

इसके अलावा उन्होंने संबंधित विभागों को नौकाएं, लाइफ जैकेटें व बाढ़ की स्थिति संबंधी उपयोग की जाने वाली मशीनरी की अग्रिम तौर पर जांच करने की हिदायत की। उन्होंने बाढ़ जैसे हालात के दौरान पशु पालन विभाग को पशुओं के लिए भी उचित प्रबंध करने के लिए कहा। 

उन्होंने एस.डी.एम्ज को समाज सेवी व समाजिक संस्थाओं का चुनाव करने के अलावा गांवों में मेहनती व्यक्तियों की पहचान करने के लिए कहा, ताकि ऐसे हालात का समना करने के लिए इनसे सहयोग लिया जा सके।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD