Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

महेंद्र सिंह धोनी के लिए खुश हूं, अच्छा होगा फाइनल में मिलें : हार्दिक पांड्या

Mahendra Singh Dhoni, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Chennai Super Kings, Gujarat Titans, M A Chidambaram Stadium, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 24 May 2023

Last updated on: May 24, 2023, 00:00 IST

गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के आईपीएल 2023 के फाइनल में जाने पर प्रसन्नता जताई है। सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 44 गेंद पर 60 रन की तेजतर्रार पारी खेली। अंत में, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा और मोईन अली ने कैमियो रोल निभाया और सीएसके 172/7 बनाने में सफल रहा।

जवाब में, जीटी कोई महत्वपूर्ण साझेदारी नहीं बना सका। वे नियमित अंतराल पर विकेट खोते रहे। रवींद्र जडेजा (2/18) और महेश तीक्शाना (2/28) ने फिर जीटी बल्लेबाजों को अपनी चतुराई भरी स्पिन गेंदबाजी से घेरा और जीटी को 157 नरों पर समेट कर आईपीएल फाइनल में दसवीं बार प्रवेश किया। हार के बाद हार्दिक ने कहा कि गलतियों की कीमत उन्हें चुकानी पड़ी। 

उन्होंने कहा कि टीम को हार पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत नहीं है और इसके बजाय, हमारा फोकस फिर से संगठित होने और क्वालीफायर दो की तैयारी पर है। मुझे लगता है कि हम (गेंद के साथ) सटीक थे, लेकिन हमने बुनियादी गलतियां की और इससे हमारा नुकसान हुआ। हमारे पास जिस तरह के गेंदबाज थे, मुझे लगा कि हमने 15 अतिरिक्त रन दे दिए। बहुत सारी चीजें हमने सही कीं।

 हम अपनी योजनाओं पर अमल कर रहे थे और फिर बीच-बीच में हमने कुछ रन दिए। मुझे नहीं लगता कि हमें इस पर ज्यादा गौर करने की जरूरत है। हार्दिक ने मैच के बाद कहा, हमें दो दिन बाद खेलना है, हमें फाइनल में पहुंचने के लिए एक और गेम खेलना है। बस उन चीजों पर ध्यान दें, जो हमने इस सीजन में वास्तव में अच्छा किया है।

हार्दिक ने धोनी को बधाई दी और कहा कि सीएसके के कप्तान अपने गेंदबाजों का बखूबी इस्तेमाल कर टीम के कुल योग में 10 अतिरिक्त रन जोड़ देते हैं। उन्होंने कहा, ''यही तो उनकी (धोनी) खासियत है, अपने दिमाग से और जिस तरह से वह गेंदबाजों का इस्तेमाल करते हैं, वह सुनिश्चित करते हैं कि वह 10 रन जोड़ रहे हैं। 

हम विकेट गंवाते रहे, वे गेंदबाजों को बदलते रहे। उनके लिए मैं खुश हूं, रविवार को उनसे मिलकर अच्छा लगेगा। हार्दिक ने कहा, जीवन में पछताना अच्छा नहीं है। हमें उम्मीद थी कि ओस आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमने दोनों विभागों में सही नहीं किया। हम दो दिन बाद फिर से अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

 

Tags: Mahendra Singh Dhoni , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Chennai Super Kings , Gujarat Titans , M A Chidambaram Stadium , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD