Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने दी धमकी : ममता

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Abhishek Banerjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 23 May 2023

Last updated on: May 23, 2023, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर पूछताछ के लिए समन नोटिस देने गए सीबीआई अधिकारियों ने उनके परिवार के सदस्यों से दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकाया। सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली में पंजाब के सीएम भगवंत मान और सीएम केजरीवाल के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अभिषेक तब बांकुरा में थे। नोटिस देने के लिए उनके घर गए अधिकारियों ने कहा था कि अगर इसे स्वीकार कर लिया जाता है, तो परिणाम अगले दिन महसूस किए जा सकते हैं।

दिल्ली पुलिस के कर्मियों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ कथित तौर पर बदतमीजी करने के तरीके पर नाराजगी व्यक्त के तुरंत बाद ममता ने सीबीआई के खिलाफ यह आरोप लगाया।बनर्जी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में एक तरह से 'एजेंसी राज' की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा, भाजपा केवल केंद्रीय जांच एजेंसियों पर निर्भर होकर केंद्र सरकार सरकार चला रही है। हम सभी को भाजपा के खिलाफ एकजुट होना होगा। हमें किसी भी कीमत पर भाजपा को हराना होगा।

ज्ञात हो कि अभिषेक बनर्जी से सीबीआई ने शनिवार को सरकारी स्कूलों में कथित भर्ती घोटाले से जुड़े एक मामले में नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। हालांकि, सीबीआई कार्यालय से बाहर आने के बाद अभिषेक बनर्जी ने सीबीआई की लंबी पूछताछ के परिणाम को 'बिग जीरो' करार दिया था।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Abhishek Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD