Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए विपक्षी दलों के प्रमुख से मिलेंगे केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Mamata Banerjee, Centre Ordinance On Bureaucrat Service Control, Bureaucrat Service Control, Bureaucrat Service Control Delhi, Supreme Court
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2023

Last updated on: May 23, 2023, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सविर्सेज को राज्य सरकार के नियंत्रण से हटाने के लिए लाए गए अध्यादेश के खिलाफ पूरे देश का दौरा करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, आज से मैं दिल्ली की जनता के हक के लिए देश भर में निकल रहा हूं। सुप्रीम कोर्ट ने सालों बाद आदेश पारित किया और दिल्ली की जनता के साथ न्याय किया, उन्हें उनका अधिकार दिया। लेकिन केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश लाकर वे सभी अधिकार छीन लिए। जब यह कानून राज्यसभा में आएगा, तो इसे किसी भी परिस्थिति में पारित नहीं होने देना चाहिए। सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से मिलूंगा और उनका समर्थन मांगूंगा।

रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा था कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।सोमवार को, कांग्रेस ने यह भी कहा कि उसने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ लाए गए अध्यादेश के मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया है और कहा कि वह अपनी राज्य इकाइयों और अन्य समान विचारधारा वाले दलों से परामर्श करेगी।

केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण के रूप में ज्ञात एक स्थायी प्राधिकरण स्थापित करने के लिए एक अध्यादेश लाई है जिसके अध्यक्ष दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री होंगे। ट्रांसफर पोस्टिंग और अन्य प्रासंगिक मामलों में यह प्राधिकरण दिल्ली एलजी को सिफारिश करेगा। हालांकि एलजी का फैसला अंतिम होगा।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Mamata Banerjee , Centre Ordinance On Bureaucrat Service Control , Bureaucrat Service Control , Bureaucrat Service Control Delhi , Supreme Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD