Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शानदार शतक बना कर आरसीबी को हराने वाले गिल और उनकी बहन हुए जमकर ट्रोल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Shubman Gill, Shubman Gill Sister, Shubman Gill Sister Trolled, Shahneel, Shahneel Kaur Gill, Shahneel Gill, Shahneel Gill Trolled
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 May 2023

Last updated on: May 22, 2023, 00:00 IST

गुजरात टाइटन्स (जीटी) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और उनकी बहन शाहनील जमकर ट्रोल हो रहे हैं। गिल के नाबाद शतक से उनकी टीम जीटी तो जीत गई लेकिन साथ ही इसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) आईपीएल 2023 से बाहर हो गई। गिल के 52 गेंदों पर शानदार 104 रनों की नाबाद पारी ने विराट कोहली के नाबाद 101 रनों की पारी पर पानी फेर दिया। जीटी ने रविवार को आरसीबी को 6 विकेट से हरा कर उसे टूनार्मेंट से बाहर कर दिया।

आरसीबी की हार के बाद सोशल मीडिया पर उसके कुछ फैंस ने गिल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि उनकी बहन शाहनील को भी नहीं बख्शा।गिल की बहन शाहनील ने मैच की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, वाह, क्या शानदार दिन है।इसके बाद, शाहनील और शुभमन को उनके पोस्ट पर आरसीबी के फैंस ने अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दी।

गिल और उनकी बहन को निशाना बनाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों के जवाब में, कई प्रशंसकों ने हालांकि नाराजगी जताई और दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार लोगों की आलोचना की।एक यूजर ने लिखा, शुभमन गिल और उनकी बहन के लिए आज के ट्वीट्स को देखें। इसी के चलते जब कोहली-अनुष्का ने वामिका को बलात्कार की धमकी देने वाले 'आईआईटी स्नातक' को माफ कर दिया था तो मुझे बहुत बुरा लगा। इनमें से कुछ लोगों को सलाखों के पीछे होना चाहिए।

एक दूसरे यूजर ने लिखा, कोहली के कुछ फैंस गिल और उनके परिवार (विशेष रूप से उनकी बहन) को गाली दे रहे हैं। इसी नकारात्मक ऊर्जा के चलते किंग कोहली नहीं जीत पा रहे हैं। गिल भविष्य के सुपरस्टार हैं। सहमत हो या फिर रोना बंद करो।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Shubman Gill , Shubman Gill Sister , Shubman Gill Sister Trolled , Shahneel , Shahneel Kaur Gill , Shahneel Gill , Shahneel Gill Trolled

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD