Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

पंजाब सीएम ने अतिक्रमणकारियों से 31 मई तक सरकारी जमीन खाली करने के लिए कहा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2023

Last updated on: May 19, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को 31 मई तक जमीन खाली करने या कार्रवाई का सामना करने का अल्टीमेटम दिया। मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि सरकार भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक सरकारों के कार्यकाल में सरकारी जमीन पर रईसों ने नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया, जो अनुचित और अवांछनीय है।

मान ने कहा कि कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही उनकी सरकार ने अवैध अतिक्रमणों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतोष की बात है कि सरकार ने अब तक 9000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराया है।उन्होंने कहा कि यह गति आगे भी जारी रहेगी और अवैध कब्जे वाली एक-एक इंच सरकारी जमीन को हर हाल में खाली कराया जाएगा।मान ने अतिक्रमणकारियों को 31 मई तक अपने कब्जे वाली जमीन को खाली करने को कहा, नहीं तो सरकार इसे खुद मुक्त करवा देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए सरकार की ओर से एक जून से व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया जाएगा। व्यापक जनहित में शुरू किए जाने वाले इस अभियान के दौरान किसी को भी, चाहे वह कितना भी संपन्न क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD