Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मेटा अगले हफ्ते 6000 कर्मचारियों की कर सकता है छंटनी : रिपोर्ट

Facebook, Social Media, Special News, Meta, Meta Latest News, Meta News, Meta Layoff, Meta Layoff News, Meta Layoff Latest News, Meta Layoff Today News, Meta Layoff News Today, Mark Zuckerberg, Meta CEO, Meta CEO Layoff Statement, Facebook Layoff, Facebook Layoff News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रैंसिस्को , 19 May 2023

Last updated on: May 19, 2023, 00:00 IST

मेटा (पहले फेसबुक) अगले सप्ताह फिर से छंटनी कर सकता है। यह कंपनी में तीसरे दौर की छंटनी होगी। वोक्स की रिपोर्ट की मानें तो ये छंटनी मेटा के बिजनेस डिपार्टमेंट को प्रभावित करेगी और हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।वैश्विक मामलों के मेटा अध्यक्ष निक क्लेग ने कहा, अगले सप्ताह छंटनी का तीसरा दौर शुरू होने जा रहा है। यह बिजनेस टीम में हर किसी को प्रभावित करेगा, जिसमें मेरी टीम भी शामिल हैं।

हालांकि, सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इस दौर में लगभग 6,000 कर्मचारियों को निकालेगी।मार्च में, मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने घोषणा की थी कि कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 11,000 नौकरियां समाप्त करने के बाद मई के अंत तक 10,000 और नौकरियों में कटौती करने की योजना बनाई है।

टेक दिग्गज ने पिछले महीने 10,000 में से लगभग 4,000 पदों की कटौती की थी।रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 के अंत में मेटा के पास लगभग 86,000 कर्मचारी थे।अप्रैल में, मेटा ने गलत सूचना का मुकाबला करने के लिए बनाई गई अपनी पूरी टीम को लगभग हटा दिया।द वर्ज के एलेक्स हीथ द्वारा 'कमांड लाइन' के अनुसार, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी खबरों का मुकाबला करने के लिए जिम्मेदार अधिकांश टीम को बर्खास्त कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, टीम का आकार लगभग 50 लोगों का था।

 

Tags: Facebook , Social Media , Special News , Meta , Meta Latest News , Meta News , Meta Layoff , Meta Layoff News , Meta Layoff Latest News , Meta Layoff Today News , Meta Layoff News Today , Mark Zuckerberg , Meta CEO , Meta CEO Layoff Statement , Facebook Layoff , Facebook Layoff News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD