Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शतक बनाने के बाद कोहली का आलोचकों को जवाब, मुझे परवाह नहीं कोई क्या कहता है

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 19 May 2023

Last updated on: May 19, 2023, 00:00 IST

शानदार शतक बना कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल के एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की शानदार जीत दिलाने के बाद, विराट कोहली ने अपने आलोचकों पर पलटवार किया और कहा, मुझे परवाह नहीं है कि कोई क्या कहता है। विराट ने मौजूदा सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट की कड़ी आलोचना हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी 46 गेंदों में 55 रन की पारी के बाद, कोहली की बल्लेबाजी पर कई सवाल उठाए गए थे।

गुरुवार को हैदराबाद में, हालांकि कोहली ने चार साल में अपना पहला आईपीएल शतक (63 गेंदों पर 100 रन) बनाकर आरसीबी को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।जीत के लिए 187 रनों का पीछा करते हुए विराट शुरू से ही अच्छे टच में दिखे और रन बनाने की गति बना कर रखी। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस के साथ 172 रनों की विशाल ओपनिंग साझेदारी की जिससे आरसीबी ने चार गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर मैच जीत लिया।

कोहली ने मैच के बाद कहा, मैं खुद को क्रेडिट नहीं देता, मैं पहले से ही बहुत अधिक तनाव में रहता हूं। मुझे परवाह नहीं है कि बाहर कोई क्या कहता है। यह उनकी राय है। जब आप खुद उस स्थिति में होते हैं, तो आप जानते हैं कि कैसे जीतना है। मैंने लंबे समय से ऐसा किया है। ऐसा नहीं है कि जब मैं खेलता हूं तो मैं अपनी टीम के लिए मैच नहीं जीतता।

मैं कभी ऐसा व्यक्ति नहीं रहा जो फैंसी शॉट खेलता हो। हमें साल के 12 महीने खेलना है। मेरे लिए यह फैंसी शॉट खेलने और अपना विकेट फेंकने के बारे में नहीं है। आईपीएल के बाद टेस्ट क्रिकेट आ रहा है, मुझे अपनी तकनीक पर खरा उतरना होगा।आरसीबी को प्लेऑफ में उम्मीद बरकरार रखने के लिए ये मैच जीतना था और भाग्य ने उनका साथ दिया। मैच के बाद कोहली ने कहा, उनकी यह पारी 'विशेष' थी।

बहुत विशेष था। सोचा था कि एसआरएच ने अच्छा स्कोर खड़ा किया है। गेंद भी ग्रिप कर रही थी। हम एक अच्छी ठोस शुरूआत चाहते थे। 172/0 होने की उम्मीद नहीं थी। इस सीजन में फाफ एक अलग स्तर पर रहे हैं। जिस तरह से मैं नेट पर बॉल हिट कर रहा था, वो मैच में नहीं हो पा रहा था।

उन्होंने कहा, मेरा इरादा पहली गेंद से गेंदबाजों को हिट करने का था - कुछ ऐसा जो मैंने पूरे सीजन में किया है। कुछ मैच नहीं चला, लेकिन मैं सही समय पर फॉर्म में आना चाहता था। कभी भी पिछला रिकॉर्ड मत देखो। यह मेरा छठा आईपीएल शतक है।

34 वर्षीय बल्लेबाज ने चियर अप करने के लिए क्राउड को धन्यवाद दिया।कोहली ने कहा, क्राउड कमाल का था। फाफ को भी ये बात बताई। ऐसा लगा जैसे यह हमारे लिए घरेलू खेल हो। वे हमारे लिए चीयर कर रहे थे, साथ ही मेरा नाम ले रहे थे।मैंने किसी को भी मुझे फॉलो या मुझसे प्रेरणा लेने के लिए मजबूर नहीं किया है। मैं मैदान पर सिर्फ खुद हूं। मैं मैदान पर सब कुछ बहुत ईमानदारी से करता हूं और लोगों को भी यही लगता है। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं देखना पसंद करता हूं, जब मैं अच्छा करता हूं तो उनके चेहरे पर मुस्कान होती है।

गुरुवार को जीत के साथ, आरसीबी अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई और प्लेऑफ की अपनी संभावनाओं को बढ़ा दिया। वे रविवार को चिन्नास्वामी में अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस से भिड़ेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Royal Challengers Bangalore , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD