Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

स्वास्थ्य सुविधाओं पर व्यय होंगे 3139 करोड़ : किशोरी लाल

चिकित्सकों ने महालपट्ट में जांची लोगों सेहत

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 19 May 2023

Last updated on: May 19, 2023, 00:00 IST

प्रदेश के नागरिकों को बेहतर,  सुगम और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिये सरकार वचनबद्ध है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओँ के विस्तार और नागरिकों को वर्ल्ड क्लास मेडिकल टेक्नोलॉजी से लेस सुविधाएं उपलब्ध करवाने  के लिए 3 हजार 139 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान बजट में किया गया है।

यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने शुक्रवार को चिकित्सक खंड महाकाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत महालपट्ट में  आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर सांझा की। किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही ही। 

उन्होंने कहा कि आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों  की सुविधा और बेहतर उपचार के लिये को निरंतर कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि उपचार के लिये बैजनाथ के लोगों बाहर नहीं जाना पड़े इसके लिये स्वास्थ्य सेवाओँ को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  स्वास्थ्य विभाग को भी इसके लिये आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में बैजनाथ सिविल अस्पताल को 100 बिस्तरों में स्तरोन्नत किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी गवर्नमेंट मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाने की योजना है।  

बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में इस योजना के अंतर्गत महालपट्ट में डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने के लिये चयन किया गया है। उन्होंने  स्थानीय लोगों की मांग पर बस आरंभ करने का आश्वासन दिया।

मेडिकल कैंप में मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिंग और हंस मोबाइल वैन द्वारा भी लोगों की जांच की गई। कैम्प में 137 लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया। जिसमें 82 लोगों के विभिन्न प्रकार के  टैस्ट भी किये गये। जांच के उपरांत उपचार के लिये आये लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी दी गई। 

इस मौके पर  ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जम्बाल ,  बीएमओ महाकाल दिलावर दियोल , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल,  , प्रधान महाल पट्ट आशा देवी , उप प्रधान महालपट्ट बनबीर चन्द ,   सुभाष शर्मा , बूथ अध्यक्ष टेक चन्द कटोच ,  बीरबल , डॉक्टर निशांत , रवि श्याल , सैर मेला के कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार , उपाध्यक्ष  गोपाल  , सुरिंद्र , हरबंस  विभिन्न विभागों के अधिकारी और  गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD