Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने शहर में फागिंग अभियान की करवाई शुरुआत

कहा, शहर वासियों को डेंगू व मलेरिया की बीमारी से बचाने के लिए लगातार जारी रहेगी फागिंग

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 May 2023

Last updated on: May 19, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि लोगों को डेंगू, मलेरियां जैसी बीमारी से बचाने के लिए नगर निगम की ओर से फागिंग शुरु कर दी गई है और शहर के सभी वार्डों में यह कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। वे आज वार्ड नंबर 15 व 13 मोहल्ला सुंदर नगर में फागिंग की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी,  दि होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी व पार्षद चंद्रावती भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नगर निगम की ओर से सभी वार्डो में फागिंग करवाने संबंधी शेड्यूल तैयार कर लिया गया है और चरणबद्ध तरीके से वार्डो में फागिंग करवाई जा रही है। 

इस दौरान उन्होंने नगर निगम को फागिंग के साथ-साथ सभी वार्डों में सफाई प्रबंधों को यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सहायक कमिश्नर नगर निगम को निर्देश दिए कि जिस क्षेत्र में भी डेंगू के केस सामने आते हैं उस इलाके में लगातार फागिंग को यकीनी बनाया जाए।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे डेंगू की रोकथाम के लिए अपने घर के साथ आस-पास साफ रखें। उन्होंने कहा कि घरों व कार्यालयों में सप्ताह के एक दिन कूलरों, फ्रिजों की ट्रे आदि की सफाई करवाई जाए। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने आस-पास को साफ रखें व गली मोहल्लों में पानी खड़ा न होने दे। 

इस मौके पर एक्सियन कुलदीप सिंह, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, चंदन लक्की, नवीन कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।  

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD