Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जालंधर निवासियों को बड़ा तोहफ़ा, विकास कामों के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक ग्रांट राशि देने का ऐलान

ई. वी. एम. का बटन दबा कर झूठा प्रचार करने वाले विरोधियों का मुँह बंद करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने जालंधर के वोटरों का धन्यवाद किया

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sushil Kumar Rinku
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 May 2023

Last updated on: May 17, 2023, 00:00 IST

जालंधर लोक सभा हलके निवासियों के लिए बड़े तोहफ़े का ऐलान करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर ज़िले के विकास कामों के लिए 100 करोड़ से अधिक ग्रांट राशि देने का ऐलान किया। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के हक में दिए शानदार जनादेश के लिए वह निजी तौर पर जालंधर संसदीय हलके वोटरों के ऋणी हैं। 

भगवंत मान ने कहा, “जालंधर निवासियों ने ई. वी. एम. का एक बटन दबा कर उन लोगों के मुँह बंद कर दिए हैं, जो इस मुहिम के दौरान उनके खि़लाफ़ ज़हर उगल रहे थे।“ भगवंत मान ने कहा कि यह चुनाव नतीजा राज्य सरकार की जन हितैषी और विकास प्रमुख नीतियों के हक में आया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शहर का विकास करने के लिए 95 करोड़ रुपए नगर निगम जालंधर को भेज भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन फंडों का प्रयोग नगर निगम की तरफ से शहर के अलग-अलग हिस्सों में विकास कामों के लिए किया जायेगा। 

भगवंत मान ने कहा कि जालंधर शहर को अत्याधुनिक नागरिक सहूलतों के साथ लैस माडल शहर के तौर पर विकसित किया जायेगा। इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि 13.74 करोड़ रुपए की लागत के साथ जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सड़क का कार्य मुकम्मल किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि इस अहम प्रोजैक्ट का काम सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि नकोदर से गौराया वाया जंडियाला तक 17.46 किलोमीटर लम्बी सड़क के निर्माण का काम भी सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जालंधर के वोटरों ने राज्य सरकार की विकासमुखी नीतियों के हक में जनादेश देकर रिवायती पार्टियों के नकारात्मक और नफ़रत भरे झूठे प्रचार को सिर से नाकार दिया है। उन्होंने कहा कि जालंधर लोक सभा हलके वोटरों ने स्कूल आफ एमिनेंस, आम आदमी क्लीनिक, बेमिसाल तरक्की, लोगों की भलाई और अन्य प्रयासों के हक में वोटें डालीं हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि जहाँ उन्होंने विकास के नाम पर वोटें माँगीं थीं, वहीं उनके विरोधियों ने जात-पात और धर्म के नाम पर वोटें माँगीं थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर के लोगों ने राज्य सरकार के हक में ज़बरदस्त जनादेश देकर विरोधी पक्ष को शांत कर दिया है और अब इसके बदले जालंधर के विकास को यकीनी बनाना उनका फर्ज है। 

उन्होंने कहा कि देश में खेल के केंद्र के तौर पर जालंधर की पुरातन शान को बहाल किया जायेगा, जिससे जालंधर के खेल उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगा। भगवंत मान ने कहा कि इस शहर की तरक्की और विकास को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस जीत ने मुझे लोगों की सेवा और भी विनम्रता और समर्पित होकर करने की भावना के साथ भर दिया है।“ उन्होंने कहा कि चाहे नये चुने गए संसद मैंबर ने अभी शपथ नहीं ली परन्तु उनकी सरकार ने पहले ही जालंधर के सर्वांगीण विकास के लिए व्यापक नक्शा तैयार किया है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब फिर पुर्नोद्धार की राह पर है क्योंकि लोगों द्वारा चुनी गई सरकार नये-नये प्रोजैक्ट लोगों को समर्पित कर रही है और उन्होंने कहा कि पहली बार लोगों के साथ सलाह-मश्वरा करके नीतियाँ बनाईं जा रही हैं। मुख्यमंत्री कहा कि लोगों ने रिवायती पार्टियों के न-समर्थकी प्रचार को सिरे से नकारते हुये उपयुक्त जवाब दिया है। 

उन्होंने कहा कि इन सभी पार्टियों ने लोगों के भले में लगी जुटी राज्य सरकार के विरुद्ध आपस में हाथ मिला लिया था परन्तु लोगों ने इनको सबक सिखा दिया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की बचत करने और धान की काश्त के लिए निर्विघ्न सिंचाई को यकीनी बनाने के लिए धान की बुवाई चरणबद्ध ढंग से की जायेगी। पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय सरहद पर कँटीली तार से दूसरी तरफ़ के क्षेत्रों में धान की बुवाई का काम 10 जून से शुरू हो जायेगा, जिसके लिए निरंतर बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में सात जिलों फ़िरोज़पुर, फरीदकोट, पठानकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, एस. बी. एस. नगर और तरन तारन में 16 जून से निर्विघ्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाई जायेगी। 

भगवंत मान ने बताया कि तीसरे चरण के अंतर्गत सात जिलों रूपनगर, एस. ए. एस. नगर, कपूरथला, लुधियाना, फाजिल्का, बठिंडा और अमृतसर में 19 जून से धान की फ़सल लगाना यकीनी बनाया जायेगा जबकि बाकी के नौ जिलों पटियाला, जालंधर, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, संगरूर, मलेरकोटला, बरनाला और मानसा में धान की बुवाई 21 जून से शुरू होगी जिसके लिए निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जायेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sushil Kumar Rinku

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD