Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सरकारी आई.टी.आई. रूपनगर में इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमोटिव और ड्राइविंग स्किल्ज़ सैंटर का उद्घाटन

हर ज़िले में आर.टी.ओ. सिस्टम शुरू किया जाएगा: लालजीत सिंह भुल्लर

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government,Dinesh Chadha, Ropar, Rupnagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 14 May 2023

Last updated on: May 14, 2023, 00:00 IST

पंजाब परिहवन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने सरकारी आई.टी.आई. रूपनगर में ज़िला रैड क्रॉस की मदद से बनाए गए इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमोटिव और ड्राइविंग स्किल्ज़ सैंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ विशेष रूप से हलका विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा और डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह के दौरान शहर निवासियों को बधाई देते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि ज़िला निवासियों की यह बड़ी माँग थी कि ज़िले में ड्राइविंग स्किल्ज़ सैंटर की स्थापना की जाए, जिससे आम लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रेनिंग के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने यहाँ यह भी ज़िक्र किया कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण श्री मुक्तसर साहिब और होशियारपुर के सैंटर को ही कई ज़िलों को कवर करना पड़ता था, जिससे दूर-दराज के इलाकों के लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब हमारी सरकार के प्रयासों के स्वरूप आने वाले समय में हर ज़ीले में आर.टी.ओ. सिस्टम शुरू किया जा रहा है जिससे लोगों को प्रशिक्षण लेने में बहुत आसानी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए अपनी वचनबद्धता को निभा रही है। हमारी सरकार पूरे दृढ़ इरादे से काम रही है ताकि आम लोगों को सरकारी काम करवाने के लिए परेशानी न आए।  

एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस इंस्टीट्यूट की स्थापना के ज़िले के लिए बहुत बड़े मायने हैं क्योंकि दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश में ज़्यादातर ट्रांसपोर्टर रोपड़ ज़िले से सम्बन्धित हैं परंतु उन ट्रासपोर्टरों को हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए श्री मुक्तसर साहिब के पास गाँव महूआणा जाना पड़ता था जिससे उनको बहुत ज़्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि पहले राज्य में केवल 2 सैंटर ही पंजाब में चल रहे थे, एक होशियारपुर और दूसरा महूआणा में था। अब यह तीसरा सैंटर रूपनगर में खोला जा रहा है, जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है और इसके साथ ही लाइसेंस बनाने में हो रहे भ्रष्टाचार को भी ख़त्म किया जाएगा।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर रूपनगर डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि इस सैंटर में 2 दिन प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसलिए पूरी जानकारी जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस प्रशिक्षण में कुल 30 स्लॉट होंगे, जिनमें से 5 तत्कालीन ज़रूरतों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। इस दौरान उम्मीदवारों को इमरजैंसी हालात से निपटने के लिए फस्ट ऐड का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (ज) स. अरविन्दरपाल सिंह सोमल, एस.डी.एम. रूपनगर स. हरबंस सिंह, कप्तान पुलिस (डिटैक्टिव) श्री मनविन्दर बीर सिंह, डी.एस.पी. त्रिलोचन सिंह, डी.डी.एफ. गिरजा शंकर, सचिव रैड क्रॉस स. गुरसोहन सिंह, एम.वी.आई. रणप्रीत सिंह, किरणप्रीत गिल, डी.एस. दियोल, कीना एैरी, श्रीमति आदर्श शर्मा, गुरसीरत कौर, प्रिं. रमिन्दर सिंह, पी.ए. सतनाम सिंह गिल, सीनियर पार्टी नेता भाग सिंह मैदान, राम कुमार मुकारी और अन्य अधिकारी एवं सज्जन उपस्थित थे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dinesh Chadha , Ropar , Rupnagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD