Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

कर्नाटक में जीत के बाद राहुल ने कहा, नफरत की दुकान बंद हो गई, प्यार की खुल गई

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Karnataka Election Results, Karnataka Elections 2023, Karnataka Assembly Elections, Karnataka Assembly Elections Result, Karnataka Assembly Elections Result 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2023

Last updated on: May 13, 2023, 00:00 IST

कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत के बाद पार्टी के नेता राहुल गांधी ने राज्य की जनता का आभार जताते हुए कहा कि नफरत की दुकान अब बंद हो गई है और प्यार की दुकान खुल गई है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की ताकत ने क्रोनी कैपिटलिज्म की ताकत को हरा दिया है। गांधी ने यहां दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा, कर्नाटक के लोगों, हमारी पार्टी के नेताओं और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने कड़ी मेहनत की है।

उन्होंने कहा, कर्नाटक चुनाव में एक तरफ क्रोनी कैपिटलिज्म था और दूसरी तरफ गरीब लोगों की ताकत थी। गरीब लोगों की ताकत ने सर्वशक्तिमान को हरा दिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी है और हमने उनके मुद्दे पर लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई नफरत पर नहीं, बल्कि प्यार के मुद्दों पर थी। हम लोगों के साथ मिल कर लड़े और राज्य की जनता ने दिखा दिया कि प्यार जीत सकता है।

उन्होंने कहा कि यह अन्य राज्यों में भी दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा, कर्नाटक में नफरत की दुकान बंद हो गई है और प्यार की दुकान खुल गई है। यह कर्नाटक के लोगों की जीत है। हमने पांच वादे किए थे और हम अपनी पहली कैबिनेट बैठक में उन वादों को पूरा करेंगे। कांग्रेस कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, ढोल नगारे बजा कर मृत्य किया और मिठाइयां बांटी।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Karnataka Election Results , Karnataka Elections 2023 , Karnataka Assembly Elections , Karnataka Assembly Elections Result , Karnataka Assembly Elections Result 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD