Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

टीवी स्टार हितेन तेजवानी स्टारर निर्माता अनिल चंदेल की फिल्म शिकंजा द ट्रैप का मुहूर्त

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Hiten Tejwani, SHIKANJA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 May 2023

Last updated on: May 13, 2023, 00:00 IST

बिग बॉस से सुर्खियों में आए हितेन तेजवानी टीवी पर बेशुमार धारावाहिकों में काम कर चुके हैं और अब वह बड़े पर्दे के लिए भी काम कर रहे हैं। निर्माता अनिल चंदेल की अपकमिंग फिल्म "शिकंजा द ट्रैप" में टीवी स्टार हितेन तेजवानी एक अलग ही अवतार में दिखाई देंगे। 

मुम्बई में इस फ़िल्म के एक गीत की रिकॉर्डिंग के साथ इस थ्रिलर फिल्म का मुहूर्त किया गया। नारियल तोड़कर विधिवत मुहूर्त हुआ और फ़िल्म का पहला पोस्टर आउट किया गया। जिसमें हितेन तेजवानी शिकंजे में कसे हुए नजर आ रहे हैं। 

इस अवसर पर हितेन तेजवानी के अलावा फ़िल्म के दूसरे कलाकार मुकुल गोहर, सिमरन खान, ज्योति यादव इत्यादि मौजूद थे। इस गाने के संगीतकार पवन मुरादपुरी, गायक हरमन नाज़िम, गायिका लैरिसा अलमिडा भी यहां उपस्थित थे। चंदेल क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही फिल्म के निर्देशक किंडर डब्लू सिंह हैं। 

हितेन तेजवानी इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित है जिसकी कहानी उन्हें काफी ग्रिपिंग लगी। हितेन कहते हैं कि जब उन्होंने इस स्टोरी को सुना तो उन्हें लगा कि इसमे कुछ नयापन है। किस तरह किसी को फ़िल्म में फंसाया जाता है और फिर वह कैसे उस शिकंजे से निकलता है, यही इसका टर्न और ट्विस्ट है जो बेहद रोमांचक होने वाला है।

हितेन तेजवानी के प्रशंसक इस बात से उत्साहित हैं कि जिस प्रकार स्मॉल स्क्रीन पर उन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है उसी तरह बड़े पर्दे पर भी वह अपनी धमाल उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। हितेन तेजवानी का कहना है कि इसका प्रस्तुतिकरण और ट्रीटमेंट अलग है। 

इसमे रियल और रॉ एक्शन देखने को मिलेगा। आज इसका एक खूबसूरत गीत भी रिकॉर्ड किया गया फ़िल्म में म्युज़िक का भी काफी स्कोप है और इसमे मनोरंजन का पूरा पैकेज है। 

निर्माता अनिल चंदेल का कहना है कि हम सब बड़ी मेहनत से इस प्रोजेक्ट को बना रहे हैं सभी कलाकारों का काफी सहयोग है। लोगों की दुआएं चाहिए कि यह एक बेहतर सिनेमा बन जाए।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Hiten Tejwani , SHIKANJA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD