Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा हुए ‘आप’ में शामिल

कैबिनेट मंत्री जिंपा व आप के पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह की मौजूदगी में पार्टी की ली सदस्यता

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Jarnail Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 May 2023

Last updated on: May 13, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा व आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक व पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह की मौजूदगी में आज डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व दी होशियारपुर सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा बॉबी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। रंजीता चौधरी व विक्रम शर्मा को कैबिनेट मंत्री जिंपा व प्रदेश इंचार्ज जरनैल सिंह ने पार्टी का सिरोपा देकर पार्टी में शामिल करवाया। 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री जिंपा ने कहा कि दोनों ही नेताओं का शहर में अच्छा जनाधार है और इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी काडर और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह ने कहा कि पार्टी में शामिल हर कार्यकर्ता को उनका पूरा बनता मान सम्मान दिया जाएगा ताकि वे पार्टी की और मजबूती के लिए शिद्दत से काम कर सकें। डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व विक्रम शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की साफ सुथरी राजनीति व मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से जन कल्याण व विकासशील फैसलों के चलते ही वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी की जन हितैषी नीतियों के चलते पंजाब का सर्वपक्षीय विकास यकीनी बनाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे व उनके हिमायती आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए पूरा जोर लगा देंगे ताकि प्रदेश के विकास की रफ्तार और तेज हो सके।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। 

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Jarnail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD