Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सचिन पायलट ने पूछा, राजे सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाना अनुशासनहीनता कैसे

Sachin Pilot, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 12 May 2023

Last updated on: May 12, 2023, 00:00 IST

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी जन संघर्ष यात्रा के दूसरे दिन पेपर लीक मामला और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर अपनी ही सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने गहलोत खेमे द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार भी किया। अनुशासनहीनता के आरोपों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'वसुंधरा राजे के शासन में भ्रष्टाचार की जांच का मामला उठाना अनुशासनहीनता कैसे हो गया?'

उन्होंने आगे गहलोत खेमे द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा, जब मैंने अनशन किया था तो वह वसुंधरा राजे के कार्यकाल में सामने आए भ्रष्टाचार के खिलाफ था। मुझे समझ नहीं आता कि यह पार्टी के अनुशासन की धज्जियां उड़ाने का मामला कैसे बन गया? अनुशासन तोड़ने का काम 25 सितंबर को किया गया था, जब सोनिया गांधी का स्पष्ट आदेश था कि दोनों पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक करने आ रहे हैं। 

बैठक क्यों नहीं हो सकी? बाद में विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने बाद में अदालत में कहा कि इस्तीफे इसलिए खारिज करने पड़े क्योंकि विधायकों ने अपनी स्वतंत्र मर्जी से इस्तीफा नहीं दिया था। फिर वे किसकी इच्छा से दिए गए थे? कौन सा दबाव था? जहां तक अनुशासन की बात है, तो मानक सभी के लिए समान होने चाहिए।

पायलट ने दूसरे दिन शुक्रवार सुबह आठ बजे अपनी यात्रा शुरू की। इसके बाद 11 बजे बिड़ला स्कूल, बंदर सिंदरी के पास विश्राम का समय निर्धारित किया गया। दूसरे दिन की यात्रा का दूसरा चरण बिरला स्कूल से शाम चार बजे शुरू होगा। इसके बाद शाम सात बजे गेजी मोड़, पड़सौली में विश्राम होगा।

पायलट ने 2020 में बगावत की बात भी की और कहा, ''जब हम अपनी बात रखने के लिए दिल्ली गए, तो क्या हमारे किसी साथी ने इस्तीफा दिया? हमने कब पार्टी के खिलाफ बात की है? क्या हमने सोनिया गांधी के खिलाफ कुछ कहा है? 25 सितंबर को जो भी हुआ सबके सामने हुआ। 

पार्टी ने जो कहा हमने उसका सम्मान किया और पार्टी ने जो कहा उसे हमने स्वीकार किया।उन्होंने कहा, जब पार्टी ने मुझे दोनों पद छोड़ने के लिए कहा, तो मैं सहमत हो गया। हमारी मांगों पर गठित समिति किसी नेता ने नहीं बल्कि पार्टी ने बनाई थी। हमने हर चुनाव में प्रचार किया और भाजपा को हराया। 

हमने पार्टी के खिलाफ एक भी काम नहीं किया। हालांकि, 25 सितंबर को जो हुआ वह इतिहास में पहली बार हुआ है।कांग्रेस पार्टी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश पर आए पर्यवेक्षकों का अपमान किया गया, फिर बैठक नहीं हुई और वे खाली हाथ लौट गए। 

फिर नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ है। मुझे लगता है कि इस पर भी विचार किया जाना चाहिए।आगामी 11 जून को कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पायलट ने कहा, आप सभी को कयास लगाने की जरूरत नहीं है। मैं जो भी कहता हूं, सबके सामने करता हूं। 

मैं लुकाछिपी का खेल नहीं खेलता। मैंने जो भी कहा है, सबके सामने कहा है। मैं दोहरे अर्थो वाली बात भी नहीं करता।मेरी मांग सामूहिक है, व्यक्तिगत नहीं। मुझे किसी पद की आकांक्षा नहीं है। पार्टी ने मुझे काफी हद तक बहुत कुछ दिया है। यहां तक कि मेरा कट्टर विरोधी भी मेरी वफादारी और ईमानदारी पर उंगली नहीं उठा सकते। 

हमें युवाओं की बात सुननी होगी। मैं युवाओं के लिए ऐसे लड़ रहा हूं जैसे पहले कभी नहीं लड़ा गया।गहलोत के नेतृत्व में इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर पायलट ने कहा, ''जब पार्टी सत्ता में होती है तो मुख्यमंत्री चेहरा होता है।उन्होंने कहा, पहले जब भाजपा सरकार में थी, वसुंधरा जी या अशोक परनामी (तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष) चेहरा थे, स्वाभाविक है कि वसुंधरा राजे चेहरा थीं।

उन्होंने कहा, जब सत्ता में होते हैं मुख्यमंत्री और जब विपक्ष में होते हैं तो पार्टी अध्यक्ष नेतृत्व करते हैं। पिछले 25 साल में जब भी कांग्रेस की सरकार रही, अगली बार हम हारे। मैंने आलाकमान द्वारा गठित समिति को मेरे सुझावों से अवगत करा दिया है। हम सब चाहते हैं कि सरकार फिर बने।

 

Tags: Sachin Pilot , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD