Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

नई कैंटर-गूगल रिपोर्ट के अनुसार भारतीय भाषाओं में समाचार का उपभोक्ता विकसित, शहरी और विविधतापूर्ण है

Google, Social Media, Mumbai, Google News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 May 2023

Last updated on: May 12, 2023, 00:00 IST

आज गूगल न्यूज़ इनीशिएटिव ने कैंटर द्वारा किए गए अध्ययन के विस्तृत परिणाम जारी किए। इंडियन लैंग्वेजेस - अंडरस्टैंडिंग इंडियाज़ डिजिटल न्यूज़ कंज़्यूमर नामक इस रिपोर्ट में भारत में भारतीय भाषाओं में ऑनलाईन समाचार के उपयोगकर्ताओं की समाचार के बारे में पसंद और व्यवहार का आकलन किया गया था। 

इस अध्ययन का उद्देश्य प्रकाशकों और विज्ञापनदाताओं को यह जानकारी प्रदान करना था कि वो सस्टेनेबल पेशकशों के निर्माण के लिए अपने ग्राहकों के साथ कैसे संलग्न हो सकते हैं। कैंटर ने नवंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच 14 राज्यों के 16 शहरों में 64 गुणात्मक वार्ताएं कीं और 43 शहरों में 4600 से ज्यादा लोगों के व्यक्तिगत इंटरव्यू लिए। 

बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलुगू सहित 8 भाषाओं में एनसीसीएस ए, बी, सी, और डी/ई से 15 साल से ज्यादा आयु समूह के महिला और पुरुष उत्तरदाताओं के बीच तैयार की गई यह रिपोर्ट भारतीय भाषाओं में डिजिटल समाचार के उपभोक्ताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है।  इस अध्ययन के परिणामों पर रोशनी डालते हुए बिस्वप्रिया भट्टाचर्जी, डायरेक्टर - बी2बी एवं टेक्नॉलॉजी, कैंटर ने कहा, ‘‘भारतीय भाषाओं में समाचार के उपभोक्ता पारंपरिक रूप से कम समृद्ध माने जाते रहे हैं क्योंकि इंग्लिश भाषा के समाचार के उपभोक्ताओं के मुकाबले वो जटिल सामग्री के प्रति कम तत्पर होते हैं। 

यह अध्ययन इस मिथक को तोड़ रहा है। भारतीय भाषाओं में समाचार का उपभोक्ता विकसित, शहरी और विविधतापूर्ण है, और डिजिटल भुगतान करने की इच्छा प्रदर्शित करता है। इससे प्रकाशकों और विज्ञापनदाताओं के लिए विशाल अवसर उत्पन्न हो सकते हैं।’’

 संजय गुप्ता, कंट्री हेड एवं वाईस प्रेसिडेंट, गूगल इंडिया ने कहा, ‘‘आज जब कंटेंट को अनेक भारतीय भाषाओं में विस्तृत तौर पर अनुवादित किया जा सकता है, तब भारतीय भाषाओं में कंटेंट के लिए अवसर भौगोलिक सीमाओं से बाहर निकलकर क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक हो गए हैं। डिजिटल समाचार के प्रकाशकों सहित कंटेंट के व्यवसाय में भारतीय भाषा में डिजिटल समाचार के विकसित और समृद्ध उपभोक्ताओं के साथ बेहतर संलग्नता द्वारा वृद्धि के नए मार्ग खोलने की क्षमता है। विकसित होती हुई डिजिटल अर्थव्यवस्था के रूप में हमें एक साथ आने और विभिन्न माध्यमों में नए ब्रांड और प्रस्ताव बनाने की जरूरत है, ताकि उन उपभोक्ताओं के साथ संलग्न हुआ जा सके, जो विश्वसनीय, भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता का कंटेंट पसंद करते हैं। 

आज हम जिन परिवर्तनों की बात कर रहे हैं, वो सभी समाचार के भविष्य की ओर इशारा करते हैं, जो अभी भी विकास कर रहा है, और गूगल इस परिवर्तन में सहयोग करने के लिए मौजूद है।’’ भारतीय भाषा का उपभोक्ता ऑनलाईन समाचार के लिए औसतन 5.05 प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करता है।

यूट्यूब (93 प्रतिशत), सोशल मीडिया (88 प्रतिशत) और चैट ऐप्स (82 प्रतिशत) समाचार के लोकप्रिय माध्यम के रूप में उभर रहे हैं। भारतीय भाषाओं में 45 प्रतिशत ऑनलाईन समाचार उपयोगकर्ता समाचार प्रकाशक की वेबसाईट या ऐप से समाचार प्राप्त करते हैं।

एक विकसित और बहुमूल्य दल

भारतीय भाषा के ऑनलाईन समाचार पाठक सभी भारतीय भाषाओं में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के मुकाबले ज्यादा विकसित और समृद्ध हैं। भारतीय भाषा के समाचार उपभोक्ता का ऑनलाईन विनिमय (यूपीआई, शॉपिंग और ओटीटी) की ओर काफी ज्यादा झुकाव है। 

हर 7 में से 1 (15 प्रतिशत) यूज़र्स समाचार के लिए ऑनलाईन भुगतान करने के लिए तैयार हैं, और यह आँकड़ा उन यूज़र्स के लिए 1.5 गुना ज्यादा (22 प्रतिशत) है, जो प्रकाशक की वेबसाईट/ऐप्स से समाचार प्राप्त करते हैं।

समाचार प्रकाशकों के लिए भारतीय भाषा में समाचार के उपयोगकर्ता नए अवसर पेश कर रहे हैं

 

Tags: Google , Social Media , Mumbai , Google News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD