Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

वेस्टइंडीज की पुरुष टीम विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी के लिए 3 एकदिवसीय मैचों में यूएई से भिड़ेगी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, West Indies, West Indies Men, World Cup Qualifier, ICC Mens Cricket World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सेंट जॉन्स (एंटीगा और बारबूडा) , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

वेस्टइंडीज आगामी आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए शारजाह में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ अगले महीने के शुरू में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के साथ तैयारी करेगा।मैच 5 जून, 7 जून और 9 जून को खेले जाएंगे। तीनों मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होंगे, जिसके बाद दोनों टीमें 18 जून को क्वालीफाइंग टूर्नामेंट की शुरूआत के लिए जिम्बाब्वे रवाना होंगी।

यह पहली बार होगा जब वेस्टइंडीज एक द्विपक्षीय श्रृंखला में संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा और यह कैरेबियाई टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि वे अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में जगह बनाने का प्रयास करेंगे।दो बार के विश्व कप चैंपियन आईसीसी मेन्स क्रिकेट वल्र्ड कप सुपर लीग के दौरान इस साल के टूर्नामेंट के लिए स्वत: योग्यता स्पॉट से बाहर रहे और जून और जुलाई के दौरान जिम्बाब्वे में क्वालीफायर में शीर्ष दो स्थान पर रहने पर ही उन्हें विश्व कप में जगह मिलेगी।

आईसीसी ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर एक रिपोर्ट में कहा, "इन प्रमुख वार्म-अप मुकाबलों में वेस्ट इंडीज एक और टीम से भिड़ेगा, जो क्वालीफायर में शामिल होगी, जिसमें यूएई ने हाल ही में आईसीसी मेन्स क्रिकेट वल्र्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में दूसरा स्थान हासिल किया था।"

वेस्टइंडीज के दिग्गज और क्रिकेट के वर्तमान निदेशक जिमी एडम्स का मानना है कि तीन मैचों की श्रृंखला क्वालीफायर टूर्नामेंट से पहले उनकी टीम के लिए उत्कृष्ट तैयारी प्रदान करेगी और विंडीज भविष्य के दौरों के लिए आने वाले वर्षों में अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ काम करने के लिए उत्सुक है।

एडम्स के हवाले से क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक विज्ञप्ति में कहा, "यह संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ हमारा पहला द्विपक्षीय दौरा है और हम इस ऐतिहासिक तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला पर सहमत होने से प्रसन्न हैं क्योंकि यह हमारे खिलाड़ियों को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर से पहले कुछ तैयारी करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करेगा।"

सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है :

5 जून: यूएई बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह

7 जून: यूएई बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह

9 जून: यूएई बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , West Indies , West Indies Men , World Cup Qualifier , ICC Mens Cricket World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD