Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खनन विभाग ने जम्मू नीलम विस्तृत अन्वेषण नीति को अंतिम रूप दिया

Amit Sharma, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Srinagar, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 09 May 2023

Last updated on: May 09, 2023, 00:00 IST

सचिव खनन, अमित शर्मा ने नागरिक सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें किश्तवाड़ जिले के पाड्डर क्षेत्र में स्थित ‘जम्मू नीलम‘ के विस्तृत अन्वेषण अध्ययन के संचालन हेतु एक नीति को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में खनन विभाग के विशेषज्ञों के अलावा, प्रमुख प्रतिभागियों में निदेशक भूविज्ञान और खनन ओ.पी. भगत, अतिरिक्त सचिव खनन अरुण किशोर कोतवाल, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के निदेशक अजय कुमार, खनिज अन्वेषण और परामर्श लिमिटेड के महाप्रबंधक पी. रवींद्रन, एमडी जेएंडके मिनरल्स लिमिटेड विक्रम के. गुप्ता, भूवैज्ञानिक और अन्य षामिल हुए।

बैठक की शुरुआत में, जीएसआई की टीम ने सचिव खनन के समक्ष पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान पाड्डर के खान क्षेत्र में किए गए अन्वेषणात्मक अध्ययनों के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी जिसमें अलग-अलग एडिट में, ज्यादातर कोरन्डम रूप में नीलम और रूबी जैसे कीमती रत्नों की उपस्थिति के बारे में बताया गया।

बाद में, एमईसीएल टीम ने इस केंद्रीय पीएसयू की विस्तृत अन्वेषण योजनाओं पर एक प्रस्तुति दी, जिसे जम्मू और कश्मीर यूटी सरकार द्वारा विशुद्ध रूप से वैज्ञानिक तर्ज पर, एक विशेषज्ञ के रूप में क्षेत्र में आगामी गर्मी के महीनों के मौसम में विस्तृत अन्वेषण करने का कार्य सौंपा गया है। 

इसके अलावा, अमित शर्मा ने यह भी खुलासा किया कि नीति स्तर और निष्पादन स्तर पर विभिन्न संचालन समितियां सरकार द्वारा बनाई जाएंगी ताकि इस कार्य के मौसम के अंत से पहले समयबद्ध तरीके से इस परियोजना को परेशानी मुक्त पूरा करना सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने उल्लेख किया कि विस्तृत समय-सीमा एमईसीएल द्वारा साझा की जाएगी, जिसके पालन की सरकार द्वारा साप्ताहिक आधार पर समीक्षा की जाएगी।

सचिव खनन ने उपायुक्त किश्तवाड़ देवांश यादव को सलाह दी कि किश्तवाड़ में पाड्डर खानों की इस आगामी विस्तृत खोज के लिए निदेशक भूविज्ञान और खनन के नेतृत्व में कार्यकारी समूह को पूर्ण समर्थन प्रदान करें, जिसे एलजी मनोज सिन्हा के नेतृत्व में और मुख्य सचिव डॉ. अरुण के मेहता के निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन से एमईसीएल द्वारा दूरदर्शी के तहत पहली बार वैज्ञानिक आधार पर एनएमईटी फंडिंग के माध्यम से शुरू किया जा रहा है। 

एमईसीएल के दौरे पर आए अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे इस कार्य को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए बेहतरीन मशीनरी और अनुभवी कार्यबल का उपयोग करेंगे।इसके अतिरिक्त खनन सचिव ने एमडी, जेकेएमएल को पिछले कुछ वर्षों के दौरान पाड्डर में नीलम की खोज और खनन के दौरान प्राप्त सभी पिछले अनुभवों को साझा करने की सलाह दी ताकि नवीनतम पद्धतियों, ड्रोन निगरानी का उपयोग करके एमईसीएल की खोज सुचारू रूप से हो सके।

 

Tags: Amit Sharma , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Srinagar , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD