Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

पौध स्वास्थ्य में ऑस्ट्रेलियाई तकनीक अपनाने पर विचार कर रही प्रदेश सरकार : जगत सिंह नेगी

Jagat Singh Negi, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 May 2023

Last updated on: May 08, 2023, 00:00 IST

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता एवं उत्पादकता वाले पौधों को उगाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करने पर विचार कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत बागवानी मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ऑस्ट्रेलिया के 6 दिवसीय विदेश दौरे पर है।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, निदेशक उद्यान विभाग संदीप कदम व दो अन्य तकनीकी अधिकारी सम्मिलित हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रति वर्ष लाखों फलदार पौधे रोपित किए जाते हैं। इनमें अधिकतर पौधे पारंपरिक ढंग से तैयार किए जाते हैं तथा बहुत से पौधे अन्य राज्यों से भी लाए जाते हैं। पारंपरिक विधि से तैयार किए गए पौधों में विभिन्न रोग इत्यादि की संभावनाएं बनी रहती हैं तथा बागवानों को इसमें कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है।

बागवानी मंत्री ने बताया कि इस समस्या से निपटने तथा बागवानी क्षेत्र में सुधार के लिए नई तकनीकें अपनाने पर बल दिया जा रहा है। यह दल अपने दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया में पौध स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में अपनाई जा रही स्क्रीनिंग, टैस्टिंग, साफ-सफाई व रख रखाव इत्यादि की आधुनिक तकनीक का अवलोकन एवं अध्ययन करेगा। 

विक्टोरिया राज्य के मुख्य पौध स्वास्थ्य अधिकारी के साथ विचार-विमर्श के अतिरिक्त यह दल स्ट्रॉबरी इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन अथॉरिटी तथा एलिज़ाबेथ कृषि संस्थान सिडनी में प्रयोगशालाओं का दौरा करेगा और नर्सरी पंजीकरण कार्यक्रम, अत्याधुनिक फल पौधशालाओं का दौरा कर आधुनिक तकनीकों पर चर्चा भी करेगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरे से ऑस्ट्रेलिया में अपनाई जा रही तकनीक को हिमाचल प्रदेश में लाने में सहायता मिलेगी तथा प्रदेश के बागवान भी आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित करके उच्च गुणवत्ता वाले पौधे तैयार कर सकेंगे।केंद्र सरकार के स्वस्थ पौधे कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस दौरे के दौरान बागवानी मंत्री सीधे तौर पर एशियाई विकास बैंक की टीम व कृषि मंत्रालय भारत सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा एवं विचार-विमर्श भी करेंगे।  

 

Tags: Jagat Singh Negi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD