Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पथिराना-चाहर ने चेन्नई को मुम्बई पर दिलाई जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 06 May 2023

Last updated on: May 06, 2023, 00:00 IST

मथीशा पथिराना (15 रन पर तीन विकट) और दीपक चाहर (18 रन पर दो विकेट) की घातक गेंदबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुम्बई इंडियंस को शनिवार को आईपीएल मुकाबले में एकतरफा अंदाज में छह विकेट से हराकर तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

पिछले दो मैचों में 200 से ऊपर के लक्ष्य का सफल पीछा करने वाली मुम्बई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स की सटीक गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 139 रन का मामूली स्कोर ही बना सकी। चेन्नई ने आसान लक्ष्य का पीछा किया और 17.4 ओवर में चार विकेट पर 140 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की। चेन्नई ने 2010 के बाद अपने गढ़ में पहली बार मुंबई को हराया है।

चेन्नई की 11 मैचों में यह छठी जीत है और वह 13 अंकों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ मुम्बई को 10 मैचों में पांचवी हार का सामना करना पड़ा।लक्ष्य मुश्किल नहीं था और ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। 

गायकवाड़ 16 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे 17 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनकर पवेलियन लौटे। अम्बाती रायुडू ने 11 गेंदों में एक छक्के के सहारे 12 रन बनाये।एक छोर पर जमकर खेल रहे कॉन्वे 42 गेंदों में चार चौकों की मदद से 44 रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रूप में

130 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे और पूरा स्टेडियम तालियों के शोर से गूंज उठा। धोनी ने टीम के लिए विजयी रन बनाया। शिवम दुबे ने 18 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 26 रन ठोके। धोनी दो रन पर नाबाद रहे।

इससे पहले मुम्बई की तरफ से तीन बल्लेबाज नेहाल वढेरा 64, सूर्यकुमार यादव 26 और ट्रिस्टन स्टब्स 20 ही दहाई की संख्या में पहुंच सके। नेहाल ने 51 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। सूर्यकुमार ने 22 गेंदों में तीन चौके और स्टब्स ने 21 गेंदों में दो चौके लगाए।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और बार अपने गेंदबाजों का सटीक इस्तेमाल किया। पावरप्ले में उन्होंने पहली बार अपने तेज गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई। वहीं मुश्किल समय में मथीशा पथिराना को खेलना तो किसी को भी भारी पड़ सकता है। मथीशा पथिराना ने चार ओवर में मात्र 15 रन देकर तीन विकेट झटके। दीपक चाहर और तुषार देशपांडे को दो-दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा के हिस्से में एक विकेट आया।

कप्तान रोहित शर्मा का ओपनिंग में नहीं उतरना समझ से परे था। हालांकि उन्हें तीसरे नंबर के रूप में जल्द बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा और वह लगातार दूसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हुए। इस तरह रोहित ने आईपीएल में सर्वाधिक शून्य का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अपने शीर्ष तीन विकेट तीसरे ओवर में मात्र 14 रन पर गंवाने के बाद मुम्बई की टीम वापसी नहीं कर पायी और नेहाल वढेरा के अर्धशतक से 139 तक पहुंच सकी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Mumbai Indians , Chennai Super Kings , Mi VS Csk

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD