Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केएल राहुल की जांघ की सर्जरी होगी, शेष आईपीएल 2023 और डब्लूटीसी फाइनल से बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, KL Rahul, KL Rahul Injury, KL Rahul Injury Update, KL Rahul WTC 2023
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 May 2023

Last updated on: May 05, 2023, 00:00 IST

भारतीय ओपनर केएल राहुल ने कहा है कि वह जल्द ही अपनी जांघ की सर्जरी कराएंगे जिसके कारण वह आईपीएल 2023 के शेष सत्र और अगले महीने लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं।

1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ मैच में एक चौका रोकने के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान राहुल चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से लंगड़ाते हुए निकलते देखा गया। राहुल को यह चोट बेंगलुरु के खिलाफ दूसरे ओवर में फील्डिंग के दौरान लगी थी। इस मैच में राहुल नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने आए और रन दौड़ने के लिए संघर्षरत दिखे। 

लखनऊ को इस मैच में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था।राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में कहा, "मेडिकल टीम से पूरी तरह विचार-विमर्श करने के बाद यह निष्कर्ष निकला कि मुझे जल्द ही जांघ की सर्जरी करानी होगी। आगामी सप्ताहों में मेरा ध्यान रिहैबिलिटेशन और रिकवरी पर रहेगा। 

यह फैसला मुश्किल था लेकिन मैं जानता हूँ कि पूरी तरह रिकवरी के लिए यह कराना जरूरी है।"आईपीएल 2023 में राहुल ने 34.25 के औसत से 274 रन बनाये। उन्होंने कहा, "एक टीम कप्तान के रूप में ऐसे महत्वपूर्ण समय में टीम से बाहर होना पीड़ा देता है लेकिन मुझे भरोसा है कि खिलाड़ी इस अवसर को समझेंगे और हनेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। 

मैं सभी मैच देखते हुए साइडलाइन से आप सभी का उत्साह बढ़ाऊंगा।"राहुल ने कहा, "मैं अगले महीने ओवल में भारतीय टीम के साथ नहीं रहूंगा। मैं भारतीय टीम में वापसी के लिए पूरी कोशिश करूंगा। यह मेरा फोकस और प्राथमिकता है।"लखनऊ फ्रैंचाइजी ने एक आधिकारिक बयान में कहा,''और टेस्ट तथा स्कैन से पुष्टि हुई है कि राहुल को दायीं जांघ में गंभीर चोट है। 

हम इस मुश्किल समय में केएल को पूरा सहयोग देंगे और उनकी वापसी सुनिश्चित करेंगे। हालांकि चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें लम्बे समय तक बाहर रहना पड़ेगा जिसमें आईपीएल का शेष सत्र भी शामिल है।"फिलहाल लखनऊ की टीम 10 मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। 

आने वाले मैचों में अब क्रुणाल पंड्या टीम की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। क्रुणाल चेन्नई के खिलाफ हुए पिछले मैच में भी लखनऊ के कप्तान थे, जो बारिश के कारण रद्द हो गया था। राहुल ने पिछले चार आईपीएल सीजन में 500 से अधिक रन बनाए थे और इस साल भी 500 रन बनाकर वह लगातार पांच बार ऐसा करने वाले पहले भारतीय हो सकते थे।

राहुल ने भारत के लिए लगभग एक साल से कोई टी20आई नहीं खेला है, जबकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के बाद उन्हें टेस्ट मैचों से भी बाहर कर दिया गया था। हालांकि वनडे मैचों में वह विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अब भी नियमित हैं। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैंक्ट सूची में भी उन्हें ग्रेड ए से ग्रेड बी में डाल दिया था और उनसे टीम की उपकप्तानी भी छीन ली गई थी।

राहुल की चोट का मतलब है कि भारत को डब्लूटीसी फाइनल के लिए उनकी जगह कोई खिलाड़ी चुनना पड़ेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , KL Rahul , KL Rahul Injury , KL Rahul Injury Update , KL Rahul WTC 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD