Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मेरे दिल की धड़कन 200 छू रही थी : वरुण चक्रवर्ती

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Varun Chakravarthy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 05 May 2023

Last updated on: May 05, 2023, 00:00 IST

किसी टी20 मैच में 20वां ओवर डालना किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल होता है जब छह गेंदों पर नौ रन की जरूरत होती है -खासतौर पर एक स्पिनर के लिए जब बारिश और ओस के कारण गेंद पर ग्रिप बनाना मुश्किल हो रहा हो।लेकिन कोलकाता नाईट राइडर्स के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ परफेक्ट आखिरी ओवर डाला जिसमें तीन रन दिए और एक विकेट लिया। 

उन्होंने गुरूवार रात अपनी टीम को पांच रन से रोमांचक जीत दिलाई।कोलकाता के 171/9 के जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 166/8 रन ही बना सकी।आखिरी ओवर में हैदराबाद को नौ रन की जरूरत थी। अब्दुल समद ने एक-दो सिंगल लिए और फिर बड़े शॉट के लिए गए लेकिन अपना विकेट गंवा बैठे। 

हैदराबाद को आखिरी गेंद पर जीत के लिए छक्के की जरूरत थी लेकिन चक्रवर्ती ने डॉट गेंद फेंकी और कोलकाता पांच रन से मुकाबला जीत गया।चक्रवर्ती ने चार ओवर में 20 रन पर एक विकेट लिया। उन्हें डैथ ओवरों में उनके दो शानदार ओवरों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

उन्होंने कहा, "मेरी योजना थी कि बल्लेबाज स्टेडियम की बड़ी बॉउंड्री की तरफ मुझे मारने का प्रयास करें।"ऐसा महत्वपूर्ण ओवर डालते समय भी चक्रवर्ती बिलकुल शांत नजर आ रहे थे लेकिन उन्होंने कहा कि यह ओवर डालते समय उनके दिल की धड़कन 200 छू रही थी।

कर्नाटक के बिदार में जन्मे 31 वर्षीय स्पिनर ने कहा, "मेरी धड़कन 200 (बीट प्रति मिनट) छू रही थी लेकिन मैं उन्हें लम्बी बॉउंड्री की तरफ मारने का मौका दे रहा था। यह मेरी योजना थी।"चक्रवर्ती ने कहा कि बारिश के कारण गेंद पर ग्रिप बनाना मुश्किल हो रहा था।

उन्होंने कहा, "बॉल हाथ से स्लिप कर रही थी। मैं उन्हें बड़ी बॉउंड्री की तरफ मारने के लिए मौका देना चाहता था। मेरे दिमाग में केवल यही एक बात थी। मेरे पहले ओवर में 12 रन गए थे। हैदराबाद के कप्तान एडन मारक्रम ने कुछ बेहतरीन शॉट खेले। मैच इसी तरह चलता है।"

तमिलनाडु की तरफ से घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले चक्रवर्ती ने कहा,'' मैंने लंबी तरफ गेंद डालने का प्रयास किया और मारक्रम ने पहले मुझ पर शॉट खेले लेकिन बाद में यह रणनीति मेरे काम आई। पिछले सीजन मैं 85 की रफ्तार के आसपास गेंद डाल रहा था लेकिन इस बार मैंने अपनी गेंदबाजी पर काम किया।"

इस जीत के बाद कोलकाता के 10 मैचों से आठ अंक हो गए हैं और वह प्ले ऑफ की होड़ में शामिल हो गया है। लेकिन उसे अपने बाकी मैच भी इसी अंदाज में जीतने होंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Varun Chakravarthy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD