Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अटल डुल्लू ने मत्स्य पालन, पशुधन क्षेत्रों में उत्पादकता बढ़ाने पर ज़ोर दिया

पीएमएमएसवाई की यूटी स्तर की एएमसी बैठक की अध्यक्षता की

Atal Dulloo, Agriculture Production Department, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने हेतु यूटी स्तरीय अनुमोदन और निगरानी समिति की मत्स्य विभाग की पीएमएमएसवाई 2023-24 बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में विभाग की उपलब्धियों को एसीएस के साथ साझा किया गया और यह पता चला कि वर्ष 2019-20 और 2022-23 के बीच मछली उत्पादन में 28 प्रतिषत की वृद्धि हुई है।

बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिक ट्राउट हैचरी, मिनी फीड मिल, मछली कियोस्क स्थापित करने के अलावा मत्स्य विभाग द्वारा नियोजित अन्य गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस क्षेत्र में विकास और उत्पादकता में वृद्धि की बहुत गुंजाइश है।

पीएमएमएसवाई के तहत चालू वर्ष के लिए प्रस्तावित योजना में निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में मछुआरों का समर्थन करने और जलीय कृषि विकास को बढ़ावा देने हेतु इकाइयों और सुविधाओं की स्थापना शामिल है। इनमें हैचरी, फीड मिल, टैंक, बाजार और सहायक सेवाएं शामिल हैं। रोग निदान प्रयोगशाला और ब्लड बैंक जैसे हस्तक्षेपों की भी योजना है। 

बैठक के दौरान एसीएस को अपेक्षित परिणामों के बारे में बताया गया, जिसमें मछली उत्पादन में वृद्धि, रोजगार सृजन, मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना, बाजार के बुनियादी ढांचे का विकास, सजावटी मत्स्य पालन को बढ़ावा देना, मछुआरों की आजीविका को सुरक्षित करना, फसल के बाद के नुकसान को कम करना और किसानों के लिए सुलभ रोग निदान सुविधाएं शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पीएमएमएसवाई, 2020-21 में शुरू की गई एक प्रमुख योजना है, जिसका लक्ष्य 2024 से 25 तक 20,000 करोड रुपये से अधिक के निवेश के साथ मछली उत्पादन को 220 एलएमटी तक बढ़ाना है।जम्मू और कश्मीर को परियोजना अवधि के दौरान पीएमएमएसवाई कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त 15,000 मीट्रिक टन मीठे पानी की मछली का उत्पादन करने का लक्ष्य दिया गया है।

इस बीच, एसीएस ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन 2023-24 के लिए यूटी स्तर की कार्यकारी समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की, जहां पशुपालन और भेड़पालन विभागों की भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों को साझा किया गया।जिन विषयों पर चर्चा की गई, उनमें पशुधन और पोल्ट्री के लिए नस्ल विकास गतिविधियों के तहत हुई प्रगति, भेड़ और बकरी के लिए एक क्षेत्रीय वीर्य उत्पादन प्रयोगशाला और वीर्य बैंक की स्थापना और कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों का प्रचार-प्रसार शामिल रहे।

बैठक के दौरान, एसीएस ने जम्मू-कश्मीर में इन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। एसीएस ने यह भी रेखांकित किया कि जम्मू-कश्मीर में भेड़पालन क्षेत्र के विकास के लिए न्यूजीलैंड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

बैठक में अन्य गतिविधियों जैसे क्षमता निर्माण, एक्सपोजर दौरे और बीमा को भी शामिल किया गया।बैठक में महानिदेशक भेड़पालन कश्मीर, निदेशक पशुपालन जम्मू/कश्मीर, निदेशक भेड़पालन जम्मू, निदेशक मत्स्य के अलावा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

 

Tags: Atal Dulloo , Agriculture Production Department , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD