Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पाक सेना के छह जवान मारे गए

Crime News World, Pakistan Soldiers Killed, Pakistan Soldiers Gunfight, Pakistan Soldiers North Waziristan, Pakistan Soldiers North Waziristan Gunfight, Inter Services Public Relations
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रावलपिंडी , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

पहाड़ी उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दूरदराज के हिस्से में हुई भयंकर गोलाबारी में पाकिस्तानी सेना के छह सैनिक मारे गए और तीन आतंकवादी भी ढेर हो गए, पाक सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान में कहा, आतंकवादियों और हमारे सैनिकों के बीच उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दिरदुनी के इलाके में गोलीबारी हुई।

सैन्य विंग के बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में किसी भी अन्य आतंकवादी को जड़ से खत्म किया जा रहा है।बयान में कहा गया है, इलाके से आतंकवादियों का सफाया किया जा रहा है।आईएसपीआर के बयान में कहा गया, पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए ²ढ़ हैं और हमारे बहादुर सैनिकों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।

पिछले हफ्ते खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में लक्की मरवत जिले के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादियों के साथ तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पाकिस्तानी सेना के तीन सैनिक मारे गए थे। आईएसपीआर के एक बयान में कहा गया है कि 27-28 अप्रैल की रात को सुरक्षा बलों ने लक्की मरवत जिले में बहुत कम समय के भीतर विभिन्न स्थानों पर आतंकवादियों के तीन हमलों को नाकाम कर दिया।

जिओ न्यूज ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आत्मघाती हमलावर ने जिले में सुरक्षा चौकी के पास खुद को उड़ा लिया, जिसके बाद सैनिकों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। दो अन्य मुठभेड़ जिले के अमीर कलाम और ताजबी खेल इलाकों में हुई, जिसमें आतंकवादी कमांडर मूसा खान सहित तीन और आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया।

 

Tags: Crime News World , Pakistan Soldiers Killed , Pakistan Soldiers Gunfight , Pakistan Soldiers North Waziristan , Pakistan Soldiers North Waziristan Gunfight , Inter Services Public Relations

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD