Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

जो गेंदें मेरे पाले में थीं मुझे उन्हें मारना था : ईशान किशन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Ishan Kishan, Mumbai Indians
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

पंजाब किंग्स के खिलाफ 75 रन की मैच विजयी पारी खेलने वाले मुम्बई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा है कि जो गेंदें उनके पाले में आ रही थीं उन्हें उन गेंदों को मारना था।प्लेयर ऑफ द मैच बने किशन ने सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली। 

उनका स्ट्राइक रेट 182.93 रहा और उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रन की मैच विजयी साझेदारी की जिससे मुम्बई ने 215 के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और सात गेंद शेष रहते छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।मैच समाप्त होने के बाद किशन ने कहा, "यह विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा था। 

मैंने 20 ओवर कीपिंग की और मुझे पता था कि विकेट कैसा खेल रहा है। शुरूआत में गेंद स्विंग कर रही थी तो मुझे आगे बढ़कर खेलना पड़ा। अगर आप 215 चेज कर रहे हैं तो आपको सोचना कम होता है और जोखिम लेने होते हैं। मेरे पाले में जो भी गेंद आती थी मुझे उसे मारना होता था।"

यह जोड़ी अंतिम ओवरों में निपट गयी। तिलक वर्मा और टिम डेविड ने अटैक जारी रखते हुए लक्ष्य को सात गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत से मुम्बई के 10 अंक हो गए हैं और वह तालिका में पंजाब से आगे निकलकर छठे स्थान पर पहुंच गया है। किशन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जब आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं और उनके पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। 

आप इसे आखिरी ओवर तक नहीं ले जाना चाहते। आप उसे जितना जल्दी हो फिनिश करना चाहते हैं जिससे नए बल्लेबाज के लिए चीजें आसान रहे।"किशन ने अपनी मां को अपने हिटिंग गेम को सुधारने का श्रेय देते हुए कहा, "अब क्रिकेट में फिटनेस का बहुत महत्व है और इसका क्रेडिट मेरी मम्मी के खाने को भी जाता है।"

मुम्बई का अगला मैच शनिवार दोपहर को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Ishan Kishan , Mumbai Indians

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD