Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एक ओवर में 12 या 14 रन बनाने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं: सूर्यकुमार यादव

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Suryakumar Yadav, Punjab Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

मुम्बई इंडियंस के पंजाब किंग्स के खिलाफ 215 रन का सफल पीछा करने में मात्र 31 गेंदों में तूफानी 66 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव ने अपनी क्लास दिखाई। एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आते हुए सूर्य ने 212.9 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और दो छक्के लगाए।

सूर्यकुमार ने अपने अनूठे शॉट्स से मैदान का कोई हिस्सा नहीं छोड़ा और ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रन की मैच विजयी साझेदारी की। मुम्बई ने सात गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया।मुश्किल परिस्थितियों में अपनी तैयारी के बारे में पूछे जाने पर सूर्य ने कहा, "मैं ऐसी परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। 

यदि मुझे प्रति ओवर 12 या 14 रन बनाने हैं तो मैं कैसे शॉट्स खेल सकता हूं। इसलिए जब मैं पारी के ब्रेक के दौरान बैठा रहता हूं या जो मुझसे पहले बल्लेबाजी करने गए हैं तब मैं अपनी रणनीति के बारे में सोचता हूं।"सूर्य ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य किशन को सहयोग देना था जिन्होंने 41 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 75 रन बनाये। 

किशन का स्ट्राइक रेट 182.93 रहा।उन्होंने कहा, "मेरा काम किशन को सहयोग देना था जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। हमने अपने रोल बदले।मेरे पास दरअसल पावर गेम नहीं है। मैं बॉल को टाइम करने और गैप ढूंढने में विश्वास रखता हूं। लेकिन मुझे खुशी है कि हमारी साझेदारी जीत में आयी।"

सूर्य ने कहा कि वह लक्ष्य को फिनिश करना चाहते थे जैसा उन्होंने पिछले मैच में किया था लेकिन दोनों अंतिम ओवरों में आउट हो गए। तिलक वर्मा और टिम डेविड ने आक्रमण जारी रखते हुए टीम को सात गेंद शेष रहते जीत दिला दी।मुम्बई का अगला मुकाबला शनिवार को दोपहर में चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Suryakumar Yadav , Punjab Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD