Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनायी 3-0 की अपराजेय बढ़त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, 3rd ODI, ODI Series, New Zealand And Pakistan, New Zealand Vs Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कराची , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड की गलतियों का फायदा उठाते हुए तीसरा वनडे बुधवार रात 26 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।पदार्पण मैच खेल रहे आलराउंडर कॉल मैक्कोंची ने साहसिक नाबाद 64 रन बनाये जबकि टॉम ब्लंडेल (65) ने सर्वाधिक रन बनाये लेकिन टीम की गलतियों ने उनके प्रयास पर पानी फेर दिया और मेजबान पाकिस्तान ने मुकाबला 26 रन से जीत लिया।

पाकिस्तान ने ओपनर इमाम उल हक (90) और कप्तान बाबर आजम (54) की शानदार पारियों से 50 ओवर में 287/6 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन कीवी टीम आखिरी ओवर में 261 रन पर ढेर हो गयी जो उसकी लगातार तीसरी पराजय है।सीरीज में पहली बार खेल रहे टॉम ब्लंडेल ने सर्वाधिक रन बनाये लेकिन वह दो अनावश्यक रन आउट में से एक रहे। 

ब्लंडेल और विल यंग ने 15.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े लेकिन यंग 41 गेंदों में 33 रन बनाकर रन आउट हो गए।ब्लंडेल के आउट होने के बाद कीवी टीम की बल्लेबाजी में वह ताकत नहीं थी जो उसे लक्ष्य के आसपास भी ले जा सके।न्यूजीलैंड को आखिरी 10 ओवर में 97 रन की जरूरत थी लेकिन जब टॉम लाथम 60 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए तो पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित हो गयी।

मैक्कोंची ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 45 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन बनाये लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से कोई सहयोग नहीं मिला।इससे पहले फखर जमान के जल्दी आउट होने के बाद बाबर और इमाम उल हक ने दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े। 

बाबर ने 62 गेंदों पर 54 रन बनाये जबकि इमाम उल हक ने 107 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 90 रन बनाये।पाकिस्तान ने छह विकेट पर 287 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा जो मेहमान टीम के लिए अंत में बड़ा साबित हुआ। पाकिस्तान की तरफ से नसीम शाह 2-41, मोहम्मद वसीम 2-50 और शाहीन शाह आफरीदी 2-52 ने दो-दो विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , 3rd ODI , ODI Series , New Zealand And Pakistan , New Zealand Vs Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD