Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शीर्ष क्रम में कोई अच्छी साझेदारी न होना हार का प्रमुख कारण रहा :शुभमन गिल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Shubman Gill, Gt VS Dc
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 03 May 2023

Last updated on: May 03, 2023, 00:00 IST

दिल्ली कैपिटल्स से पांच रन की मिली नजदीकी हार के बाद गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि शीर्ष क्रम में कोई अच्छी साझेदारी न होना हार का प्रमुख कारण रहा।गिल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,"हम केवल पांच रन से हारे। और यह इस कारण हुआ कि शीर्ष क्रम में कोई अच्छी साझेदारी नहीं हुई। 

गेंद रूककर बल्ले पर आ रही थी और उनके गेंदबाजों ने इस विकेट पर अच्छी गेंदबाजी कर मैच पर नियंत्रण बना लिया। हमारे लिए बॉउंड्री लगाना मुश्किल हो रहा था।"गिल केवल छह रन ही बना सके और उन्हें एनरिक नोत्र्जे ने आउट किया। पिच के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी, गिल ने स्वीकार किया कि विकेट बल्लेबाजी के लिए मुश्किल था लेकिन ऐसा नहीं था कि खेला न जा सके।

उन्होंने कहा, "विकेट बल्लेबाजी के लिए मुश्किल था। हमने पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की और शुरूआती विकेट चटकाए। मुझे लगता है कि बल्ले से हम शीर्ष क्रम में अच्छी साझेदारी नहीं निभा पाए जिससे निचले क्रम पर दबाव बना।"गिल ने साथ ही कहा, "कम स्कोर वाले मुकाबले में खराब शुरूआत के बाद काफी दबाव होता है। 

आप मैच को आखिर तक ले जाना चाहते हैं और आखिरी ओवर पर छोड़ देते हैं। यह मुश्किल विकेट था और ऐसा नहीं था जिस पर खेला न जा सके।"कप्तान हार्दिक पांड्या का बचाव करते हुए गिल ने कहा, "यदि हार्दिक या मनोहर में से कोई आउट हो जाता तो हमारे लिए मुश्किलें बढ़ जातीं। 

हर किसी का एक खराब दिन होता है और उन खराब दिनों में से एक था।"गिल ने दिल्ली के गेंदबाजों को श्रेय देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी यॉर्कर सटीक फेंकी और अंत में हमारे लिए बॉउंड्री मारना मुश्किल बना दिया।गुजरात का अगला मुकाबला जयपुर में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Shubman Gill , Gt VS Dc

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD