Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

मुम्बई इंडियंस को सूर्यकुमार के कौशल और क्षमता पर कभी कोई संदेह नहीं था : मोहम्मद कैफ

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Mohammed Kaif, Surykumar Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 May 2023

Last updated on: May 03, 2023, 00:00 IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि मुम्बई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के कौशल और क्षमता पर कभी कोई संदेह नहीं था। सूर्य टूर्नामेंट के पहले हॉफ में निराश कर रहे थे लेकिन अब उनकी फॉर्म लौट आयी है।घर पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत से उत्साहित मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला बुधवार को मोहाली में पंजाब किंग्स से होगा।

मुम्बई के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में सबसे सकारात्मक बात सूर्यकुमार का फॉर्म में लौटना रही थी। उपकप्तान ने राजस्थान के खिलाफ अपने तूफानी अर्धशतक से दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव शो में कहा, "मुम्बई का सूर्य पर हमेशा भरोसा रहा था। 

वे शुरूआत से ही उनका समर्थन कर रहे थे। किसी को भी उनकी प्रतिभा और क्षमता पर जरा भी शक नहीं था। सूर्य ने अपनी पारी से खुद को साबित किया है कि क्यों उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में इतना ऊंचा आंका जाता है। यह मुम्बई इंडियंस के लिए अच्छा संकेत है।"

दूसरी तरफ तालिका में तीसरे और चौथे स्थान की टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होना है। विजेता टीम तालिका में शीर्ष स्थान पर जा सकती है।दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर इमरान ताहिर ने कहा कि लखनऊ की टीम इस मुकाबले में कुछ एडवांटेज की स्थिति में रहेगी। 

ताहिर ने कहा, "लखनऊ टीम घरेलू और बाहरी परिस्थितियों में अलग-अलग टीम नजर आती है। घर पर वे काफी मजबूत नजर आते हैं और उन्हें घरेलू मैचों का फायदा उठाना होगा।"ताहिर ने इस बारे में भी बात की कि किस तरह एमएस धोनी चेन्नई टीम में युवा खिलाड़ियों को तराश रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "चेन्नई टीम एक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। धोनी चेन्नई को भविष्य के लिए तैयार कर रहे है। वह युवा प्रतिभाओं शिवम दुबे, आकाश सिंह, तुषार देशपांडे आदि को भारतीय क्रिकेट के लिए तैयार कर रहे हैं। धोनी के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनसे कहीं भी संपर्क किया जा सकता है चाहे वह ड्रेसिंग रूम हो या फिर होटल। यही कारण है कि खिलाड़ी चेन्नई टीम में परफॉर्म कर रहे हैं। ''

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Mohammed Kaif , Surykumar Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD