Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इंदौर में क्रेन ने बाइक सवारों को रौंदा, 4 की मौत

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident, Indor, Indor Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 03 May 2023

Last updated on: May 03, 2023, 00:00 IST

इंदौर में शाम के बाद भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद मंगलवार की देर शाम को बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक क्रेन ने कोहराम मचा दिया और दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम को बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुल से उतर रही क्रेन ने पहले ऑटो को टक्कर मारी, उसके बाद खंभे में जा घुसी। इतना ही नहीं उसने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें काफी दूर तक घसीटती ले गई। 

इस हादसे में दो भाइयों सहित कुल चार लोगों की मौत हुई है।थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने संवाददाताओं को बताया है कि सीसीटीवी फुटेज जो सामने आए हैं उसमें क्रेन की रफ्तार काफी तेज है और उसने दो बाइक पर सवार लोगों को कुचला है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

क्रेन के चालक अनीश खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वालों में दो सगे भाई रितेश और शरद हैं, वहीं उनकी मां शारदा की हालत गंभीर है। यह सभी लोग अपने मामा के यहां शादी में गए थे और वहां से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident , Indor , Indor Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD