Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

भारत टेस्ट रैंकिंग में बना नंबर वन, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसका

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, WTC Final, WTC, World Test Championship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 02 May 2023

Last updated on: May 02, 2023, 00:00 IST

भारत ने टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।ऑस्ट्रेलिया पिछले 15 महीने से नंबर एक पर था। भारत के फिलहाल 121 रेटिंग अंक हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया 121 से 116 अंकों पर आ चुका है। ऐसा रैंकिंग में अपडेशन के कारण हुआ है, जिसमें घरेलू सीरीज जीत को कम और विदेशी सीरीज जीत को अधिक अंक दिए गए हैं।

मई 2022 से भारत ने सात टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें चार में जीत, दो में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है।इस अपडेट का इंग्लैंड को भी फायदा हुआ है, क्योंकि इस अपडेट में मई 2020 से मई 2022 के मैचों के रैंकिंग अंकों को आधा कर दिया गया है। 

ऐसे में 2021-22 के एशेज में 4-0 की मिली हार का अधिक नुकसान इंग्लिश टीम को नहीं हुआ है, वहीं ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स के आने के बाद तो इस टीम ने मई 2022 से 12 में से 10 टेस्ट जीते हैं। इससे पहले टीम को फरवरी 2021 से मई 2022 के बीच हुए 17 टेस्ट मैचों में से सिर्फ़ एक टेस्ट में जीत मिली थी। इंग्लैंड की टीम अब 114 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

हालांकि इसके बाद रैंकिंग में कुछ अधिक बदलाव नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्ऱीका की टीम 104 अंकों के साथ चौथे, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 100 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून से इंग्लैंड के ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मुकाबला होना है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , WTC Final , WTC , World Test Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD