Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

'हम जो कुछ भी देखते हैं वह एक संदर्भ है.': गंभीर के साथ तकरार के बाद कोहली का पोस्ट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Virat Kohli, Gautam Gambhir, Viral Kohli Post, Viral Kohli News Post, Virat Kohli Gautam Gambhir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2023

Last updated on: May 02, 2023, 00:00 IST

विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच सोमवार को खेले गए मैच के बाद गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली की 'गंभीर' कहासुनी हो गई जो काफी चर्चा में है।

मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच तीखी नोकझोंक हुई और दोनों को अलग करने के लिए दूसरे खिलाड़ियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।यह घटना तब हुई जब आरसीबी ने लो स्कोरिंग थ्रिलर में एलएसजी को 18 रनों से हरा दिया। गंभीर और कोहली को इसके बाद गर्मागरम बहस करते देखा गया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा। 

पहले गंभीर ने कोहली से बात कर रहे एक एलएसजी खिलाड़ी को अपनी ओर खींच लिया और कोहली से अलग कर दिया।सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं जिसमें कोहली और गंभीर बहस करते नजर आ रहे हैं। कोहली द्वारा कही गई किसी बात पर एलएसजी मेंटॉर गंभीर अपनी नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद एलएसजी खिलाड़ियों ने अपने पूर्व भारतीय टीम के साथी को आगे बढ़ने से रोका।

इस बीच, कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने पूर्व रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस को कोट किया जिन्होंने 161 से 180 ईस्वी तक शासन किया। वो एक दार्शनिक भी थे।अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में, पूर्व कप्तान ने कहा, हम जो कुछ भी सुनते हैं वह एक राय है, तथ्य नहीं। 

हम जो कुछ भी देखते हैं वह एक संदर्भ में होता है, जरूरी नहीं सच हो।इससे पहले, खेल के बाद हाथ मिलाने के दौरान कोहली की एलएसजी तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक के साथ कहासुनी हो गई।हालांकि, कोहली और गंभीर दोनों पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जबकि एलएसजी गेंदबाज नवीन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Virat Kohli , Gautam Gambhir , Viral Kohli Post , Viral Kohli News Post , Virat Kohli Gautam Gambhir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD