Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू

 

चालाक धोनी आईपीएल में सीएसके और खुद को बढ़िया तरीके से संभाल रहे हैं : संजय मांजरेकर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Sanjay Manjrekar, MS Dhoni, Chennai Super Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2023

चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को चेपॉक स्टेडियम में पंजाब किंग्स की मेजबानी करेगी। यह इस टी20 लीग का 999वां मैच होगा और एमएस धोनी के नेतृत्व वाली टीम जयपुर में बड़ी हार झेलने के बाद वापस विजय पथ पर लौटना चाहेगी।पंजाब किंग्स को कप्तान शिखर धवन की वापसी पर अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

इस सत्र में सीएसके की ताकत इस बात में रही है कि कैसे उसके बल्लेबाज परफॉर्म कर रहे हैं और कैसे कप्तान एमएस धोनी अपने संसाधनों का परफेक्शन के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं।पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने धोनी की अपने संसाधनों का सही इस्तेमाल करने के लिए सराहना की और कहा कि वह अपने टीम साथियों के साथ-साथ अपना भी ध्यान रख रहे हैं क्योंकि घुटने की चोट उन्हें लगातार परेशान कर रही है।

स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर मांजरेकर ने कहा, "एमएस धोनी एक चालाक क्रिकेटर हैं। वह अपनी हदों को जानते हैं। हमने इस सत्र में उनका एक नया अवतार देखा ह,ै पहले वह टीम को संभाला करते थे लेकिन इस वर्ष वह खुद को भी संभाल रहे है।"चेन्नई के लिए इस सत्र में बड़ा पॉजिटिव आलराउंडर शिवम दुबे की बल्लेबाजी रही है। 

बाएं हाथ का यह लम्बा बल्लेबाज इस आईपीएल में बड़े मजे में बड़े छक्के मार रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री मुम्बई के इस बल्लेबाज से काफी प्रभावित नजर आये हैं।शास्त्री ने कहा, "शिवम दुबे के पास रेंज और पावर है। वह लम्बे हैं और बड़ी आसानी से अपनी जगह खड़े-खड़े छक्के मार सकते हैं।

उनकी यह विशेषता उन्हें खतरनाक बल्लेबाज बनाती है। कप्तान की तरफ से उन्हें मारने का लाइसेंस मिला हुआ है।"अजिंक्या रहाणे का नया रूप भी चेन्नई के लिए वरदान साबित हो रहा है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आरोन फिंच का मानना है कि कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान धोनी के रहाणे में भरोसे का फायदा मिल रहा है।

आरोन फिंच ने कहा, "रहाणे को चेन्नई टीम में खेलने की आजादी मिली है। पिछले वर्ष खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने सोचा होगा कि उनके लिए आईपीएल खत्म हो गया है। लेकिन चेन्नई में उन्हें एक मौका मिला। धोनी और फ्लेमिंग ने उनके कंधों को थपथपाया और कहा, "तुम खेल रहे हो, कुछ मजे करो और खुद को व्यक्त करो।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Sanjay Manjrekar , MS Dhoni , Chennai Super Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD