Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए टीम मैनेजमेंट को श्रेय : संजू सैमसन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Sanju Samson, Rajasthan Royals, Yashasvi Jaiswal, Dhruv Jurel, Chennai Super Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 28 Apr 2023

Last updated on: Apr 28, 2023, 00:00 IST

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए टीम प्रबंधन और सपोर्ट स्टाफ की कड़ी मेहनत को श्रेय दिया है जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रन की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जायसवाल ने आईपीएल का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 43 गेंदों में 77 रन बनाये जबकि जुरेल ने 15 गेंदों में 34 रन ठोके। राजस्थान ने गुरूवार रात 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन का मजबूत स्कोर बनाया। राजस्थान ने फिर चेन्नई को छह विकेट पर 170 रन पर रोक दिया। 

एडम जम्पा ने 22 रन पर तीन और रविचंद्रन अश्विन ने 35 रन पर दो विकेट लिए।इस जीत के साथ राजस्थान तालिका में पांच जीत के साथ चोटी पर पहुंच गयी है जबकि चेन्नई, जिसकी भी पांच जीत हैं, तीसरे स्थान पर खिसक गयी है।सैमसन ने मैच के बाद कहा कि जायसवाल, जुरेल और पडिकल जैसे युवा खिलाड़ियों का बल्ले के साथ प्रदर्शन अद्भुत है। 

उन्होंने साथ ही कहा कि वे युवाओं के दिमाग में आक्रमण, आक्रमण और आक्रमण जैसे ²ष्टिकोण को प्रमोट करते रहेंगे।उन्होंने कहा, "यह जीत टीम और डग आउट चाहते थे।" उन्होंने कहा, "जायसवाल, देवदत्त और जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों का बल्ले के साथ प्रदर्शन अद्भुत है। 

वे युवाओं के दिमाग में आक्रमण, आक्रमण और आक्रमण जैसे ²ष्टिकोण को ड्रेसिंग रूम में प्रमोट करते रहेंगे।"सैमसन ने कहा, "हमें इस जीत की काफी आवश्यकता थी। परिस्थितियों को देखते हुए हमने आज सोचा कि हमे बल्लेबाजी करना चाहिए। हमारे सभी युवा बल्लेबाजों ने निडरता के साथ बल्लेबाजी की। 

इस जीत का काफी श्रेय टीम मैनेजमेंट और सपोटिर्ंग स्टाफ को भी जाता है उन्होंने युवा खिलाड़ियों के लिए काफी मेहनत की है।"राजस्थान की टीम अब रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के साथ खेलने के लिए मुंबई का दौरा करेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Sanju Samson , Rajasthan Royals , Yashasvi Jaiswal , Dhruv Jurel , Chennai Super Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD