Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके

 

शिव ठाकरे ने 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग शुरू करने से पहले लिया भगवान गणेश का आशीर्वाद

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Shiv Thakare, Shiv Thakare Khatron Ke Khiladi, Khatron Ke Khiladi, Khatron Ke Khiladi 13, Khatron Ke Khiladi 13 Contestants
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Apr 2023

Last updated on: Apr 27, 2023, 00:00 IST

शिव ठाकरे ने स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग शुरू करने से पहले मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। शिव ठाकरे को 'बिग बॉस 16' के लिए जाना जाता है। शिव ठाकरे ने शो में मौका देने के लिए निर्माताओं का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि कोई भी नया वेंचर (कार्य) शुरू करने से पहले सिद्धिविनायक में बप्पा का आशीर्वाद लेना हमेशा से मेरी परंपरा रही है। भगवान गणेश हमेशा मेरे मार्गदर्शक रहे हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए उनका आशीर्वाद मेरे लिए महत्वपूर्ण है।

'एमटीवी रोडीज राइजिंग' और 'बिग बॉस मराठी 2' जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके शिव ठाकरे को हाल ही में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच में अतिथि कमेंटेटर के रूप में देखा गया था।शिव ने यह भी साझा किया कि वह न केवल भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर गए, बल्कि इस अवसर के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

उन्होंने कहा, "सिद्धिविनायक मंदिर में मेरी यात्रा केवल उनका आशीर्वाद लेने के लिए नहीं थी, बल्कि अब तक उन्होंने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए उनका शुक्रिया अदा करने के लिए भी थी।""सिद्धिविनायक मंदिर की एक विशेष आभा है। जब मैंने दर्शन के बाद मंदिर से बाहर कदम रखा, तो मुझे और भी अधिक आत्मविश्वास महसूस हुआ। 

मैं 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनने के लिए बेहद आभारी हूं और मैं शो में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का वादा करता हूं।"रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो अमेरिकी शो 'फियर फैक्टर' के फॉर्मेट पर आधारित है।शिव 13वें सीजन के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं, जिसकी शूटिंग मई में केपटाउन में शुरू होने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में एरिका फर्नाडिस और नकुल मेहता भी नजर आ सकते हैं, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।'खतरों के खिलाड़ी' के पिछले सीजन में कोरियोग्राफर तुषार कालिया विजेता के रूप में उभरे थे, इसके बाद फैसल शेख पहले रनर-अप रहे थे।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Shiv Thakare , Shiv Thakare Khatron Ke Khiladi , Khatron Ke Khiladi , Khatron Ke Khiladi 13 , Khatron Ke Khiladi 13 Contestants

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD