Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

आईपीएल 2023: वरुण चक्रवर्ती को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब, नवजात बेटे को किया समर्पित

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Royal Challengers Bangalor, RCB, Kolkata Knight Riders, KKR, Varun Chakravarthy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 27 Apr 2023

Last updated on: Apr 27, 2023, 00:00 IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ अपनी टीम की बहुप्रतीक्षित जीत में अहम योगदान दिया, ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार अपने नवजात बेटे और पत्नी को समर्पित किया है।जेसन रॉय (29 गेंदों पर 56 रन) के अर्धशतक और कप्तान नीतीश राणा की 21 गेंदों में 48 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर कोलकाता ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 200 रनों का मजबूत स्कोर बनाया।

वहीं, सुयश शर्मा (2/30) के बाद, चक्रवर्ती ने आरसीबी के मिडिल आर्डर को तहस-नहस कर दिया। चक्रवर्ती ने मैच को 3/27 के मैच विजयी आंकड़े के साथ समाप्त किया। कोलकाता ने यह मैच 21 रन से जीता।प्लेयर आफ द मैच के खिताब से नवाजे गए चक्रवर्ती ने कहा, "पिछले मैच में मैंने 49 रन दिए थे और इस मैच में मैंने 3 विकेट लिए है। 

यही जिंदगी है। इस साल मैंने अपनी विविधता की तुलना में अपनी सटीकता पर अधिक ध्यान केंद्रित किया। मैं अधिक विविधता नहीं जोड़ना चाहता। मैं अपनी गेंदबाजी पर जमकर मेहनत कर रहा हूं, इसका श्रेय मैं अभिषेक नायर को देना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने मेरे साथ वास्तव में कड़ी मेहनत की है।"

उन्होंने कहा कि वह अपनी जीत को अपने नवजात बेटे को समर्पित करना चाहते हैं, जिससे वह अपने बिजी शेड्यूल के कारण अभी तक नहीं मिले हैं।चक्रवर्ती ने कहा, "मैं इसका श्रेय अपने नवजात बेटे को देना चाहता हूं। मैंने उसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन मैं उसे और अपनी पत्नी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं आईपीएल के बाद जाऊंगा और उससे मिलूंगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Royal Challengers Bangalor , RCB , Kolkata Knight Riders , KKR , Varun Chakravarthy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD