Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हार्दिक पांड्या एक कप्तान के रूप में अनुभवी और परिपक्व हो रहे हैं : आकाश चोपड़ा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Hardik Pandya, Mumbai Indians, Gujarat Titans, Aakash Chopra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Apr 2023

Last updated on: Apr 26, 2023, 00:00 IST

गुजरात टाइटंस ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मंगलवार रात 55 रन से शानदार जीत दर्ज की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 207 रन का मजबूत स्कोर बनाया। शुभमन गिल (56), डेविड मिलर (46) और अभिनव मनोहर (42) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुम्बई की टीम गुजरात का मुकाबला नहीं कर पायी और नेहाल वढेरा (40) ही उसके शीर्ष स्कोरर रहे। अफगानिस्तान की स्पिन जोड़ी -राशिद खान और नूर अहमद ने आपस में पांच विकेट झटके। गुजरात इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। चेन्नई और गुजरात दोनों के 10-10 अंक है लेकिन चेन्नई नेट रन रेट के आधार पर चोटी पर है।

जियोसिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने कहा, "कप्तान के रूप में हार्दिक का प्रभाव साफ नजर आ रहा है। रक्षात्मक सोच के साथ इस आईपीएल में मैच जीतना मुश्किल है। कप्तानी के बारे में बात महत्वपूर्ण है। मैच की शुरूआत तेज गेंदबाजी के साथ हुई। 

कुछ देर बाद स्पिनरों को लगा दिया गया। उन्होंने पिछले मैच में ओस को लेकर गलती की थी और नूर को अंत में लाये थे और हेटमायर ने उनकी गेंदों पर कड़े प्रहार किये।"आकाश ने कहा, "हार्दिक ने वहां से सीखा और सुनिश्चित किया कि नूर के ओवर पहले समाप्त हो जाएं। 

राशिद और नूर दोनों ने कुल पांच विकेट झटके। हार्दिक की कप्तानी में सुधार दिखाई दे रहा है। मोहित अच्छा नहीं खेले थे लेकिन उन्होंने मोहित को आखिरी ओवर दिया जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट झटके। हालांकि वह कप्तान के रूप में खुद ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने मोहित का दिन खराब से अच्छे में बदल दिया जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। 

मुझे लगता है कि हार्दिक एक कप्तान के रूप में प्रगति कर रहे हैं और परिपक्व हो रहे हैं।"मुम्बई ने गुजरात की पारी में आखिरी ओवरों में काफी रन दिए। पार्थिव पटेल का महसूस करना है कि मुम्बई को अपने गेंदबाजी आक्रमण में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि आप आखिरी पांच ओवरों में 80 रन लुटाते हैं तो स्कोर तो बड़ा बनेगा ही। टी20 में टीम की लय महत्वपूर्ण है। मुम्बई को यह देखना होगा कि कौन डैथ ओवरों में गेंदबाजी कर सकता है और किस गेंदबाज को कहां इस्तेमाल किया जाना है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Hardik Pandya , Mumbai Indians , Gujarat Titans , Aakash Chopra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD