Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सैयामी खेर एक बार फिर गुलजार के साथ करेंगी काम

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Saiyami Kher, Gulzar, Saiyami Kher Gulzar, 8 A.M. Metro
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Apr 2023

Last updated on: Apr 25, 2023, 00:00 IST

मशहूर लेखक-निर्देशक-गीतकार गुलजार के साथ बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म 'मिज्र्या' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सैयामी खेर अपनी अपकमिंग फिल्म '8 एएम मेट्रो' में एक बार फिर से अपने उस्ताद के साथ काम करेंगी। राज आर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गुलशन देवैया भी हैं और इसमें गुलजार की कविताएं हैं। 

फिल्म में एक्ट्रेस गुलजार की कविताएं सुनाती नजर आएंगी।अनुभवी कलाकार के साथ फिर से काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, '8 ए.एम. मेट्रो' एक खूबसूरत कहानी है और इसे गुलजार साहब की शायरी से सजाया गया है। उनकी कविताएं फिल्म में जान डाल देती हैं। 

मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उन कविताओं को बोलने का मौका मिला है। मिज्र्या में उनके साथ अपना एक्टिंग करियर शुरू करने का सौभाग्य मुझे मिला है और गुलजार साहब के शब्दों और अस्तित्व ने मेरे जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ा है। उनका काम और ज्ञान इतना विशाल है, जिसे देख मैं सोचने लगती हूं कि एक आदमी इतना कैसे कर सकता है।

सैयामी एक 29 वर्षीय गृहिणी इरावती की भूमिका निभाएंगी जो एक सांसारिक जीवन जीती है। लेकिन उसका जीवन एक बड़े बदलाव से गुजरता है जब उसे हैदराबाद भागना पड़ता है। तभी उसकी मुलाकात गुलशन देवैया द्वारा निभाए गए प्रीतम से होती है।उन्होंने आगे कहा, मैं गुलजार साहब की बहुत बड़ी फैन हूं। मैं आभारी हूं कि मैं उनके साथ दूसरी बार काम कर रही हूं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Saiyami Kher , Gulzar , Saiyami Kher Gulzar , 8 A.M. Metro

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD