Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधायक मदन लाल बगगा ने किया सलेम टाबरी से जालंधर बाईपास चौंक तक बनी ग्रीन बैल्ट के नवीनीकरण कार्य का उदघाटन

81.50 लाख रुपये की लागत से ग्रीन बैल्ट का होगा नवीनीकरण : बगगा

Madan Lal Bagga, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 24 Apr 2023

Last updated on: Apr 24, 2023, 00:00 IST

विधायक मदन लाल बगगा ने विधानसभा उतरी स्थित सलेम टाबरी से जालंधर बाईपास चौंक तक बने पार्को (ग्रीन बैल्ट) के नवीनीकरण कार्य का उदघाटन आस पास के सैकड़ों मोहल्ला निवासियों की मौजूदगी में किया । इस कार्य पर करीब 81.50 लाख रुपये की लागत आएगी। वर्णनीय है कि उक्त पंजाबी सभ्याचार की छठा बिखेरते उक्त पार्को के रुप में ग्रीन बैल्ट का निर्माण विधायक बगगा ने वर्ष 2002 में अपने पार्षद कार्यकाल में करवाया था। 

उनके कार्यकाल के बाद लंबे समय तक रहे पार्षद व पूर्व विधायक की अनदेखी के चलते उक्त पार्क बदहाली में बदल चुके थे। अब फिर बगगा ने विधायक बनने के बाद अपने इस ड्रीम प्रौजैक्ट रहे ग्रीन बैल्ट के नवीनीकरण का कार्य शुरु करवाया है। अपने विधायक कार्यकाल के एक वर्ष में हुए विधानसभा उतरी के विकास की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि क्षेत्र में बदहाल सीवरेज-वाटर सप्लाई व्यव्सथा में सुधार, बदहाल सडक़ो का निर्माण सहित बिजली सप्लाई की व्यवस्था में सुधार हुआ है। 

बुड्ढे दरिया को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दोनो तरफ सीवरेज पाईप बिछाए जा रहे हैं। वहीं दरिया के किनारे सडक़ चौड़ी करके पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन बैल्ट का निर्माण भी चल रहा है। भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए बगगा ने कहा कि जल्दी विभिन्न वार्डो में 22 करोड़ की ज्यादा लागत से मंजूर हो चुके विकास कार्य आरम्भ होंगे। बुड्ढे दरिया के पुल के निर्माण कार्य पर बोलते हुए उन्होने कहा कि जल्दी ही इसका निर्माण कार्य भी शुरु होगा। 

इस दौरान स्थानीय निवासियो ने विधायक मदन लाल बगगा को पर्यावरण प्रेमी बताते उनके कार्यकाल में आरम्भ हुए विकास के स्र्वणिम काल पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बगगा ने पिछले 30 वर्षो से बदहाल विधानसभा उतरी का कायाकल्प कर जनता के प्रति अपना दायित्व निभाया है। इस अवसर पर सैंकड़ो स्थानीय निवासी व नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Madan Lal Bagga , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD