Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक, बेंगलुरु की राजस्थान पर सात रन से जीत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Royal Challengers Bangalore, RCB, Rajasthan Royals, RR, Faf du Plessis, Glenn Maxwell, Harshal Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 23 Apr 2023

Last updated on: Apr 23, 2023, 00:00 IST

फाफ डुप्लेसी (62) और ग्लेन मैक्सवेल (77) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 127 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में मात्र सात रन से हरा दिया।बेंगलुरु ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और राजस्थान के संघर्ष को छह विकेट पर 182 रन पर थाम लिया। 

बेंगलुरु की सात मैचों में यह चौथी जीत है जबकि राजस्थान की सात मैचों में तीसरी हार है। मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।राजस्थान के लिए इस मैच में शुरू से लेकर अंत तक अधिकतर चीजें अच्छी हुई थीं, लेकिन पहली पारी में वह जहां पारी के बीच में लड़खड़ाए, वहीं दूसरी पारी में वे अंत में आकर बिखर गए। 

अगर शिमरॉन हेटमायर आज चलते तो मैच का नतीजा कुछ और होता, लेकिन ऐसा हर रोज तो संभव नहीं है।मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर जोस बटलर को बोल्ड कर राजस्थान को गहरा झटका दिया। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिकल ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े लेकिन फिर नौ रन के अंतराल में दोनों आउट हो गए। 

पडिकल 52 और जायसवाल 47 रन बनाकर आउट हुए।तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को 125 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। सैमसन ने 22 रन बनाये। हेटमायर तीन रन बनाकर रन आउट हो गए जिससे राजस्थान की उम्मीदें टूट गयीं। ध्रुव जुरेल 34 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम के स्कोर को 182 तक ले गए। 

बेंगलुरु की तरफ से हर्षल पटेल ने 32 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए।इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्रेंट बोल्ट ने कप्तान विराट कोहली को पहली ही गेंद पर पगबाधा किया और अपने अगले यानी पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शाहबाज अहमद को भी आउट कर दिया। 

शाहबाज दो रन ही बना सके।12 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद डुप्लेसी और मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 127 रन की शानदार साझेदारी की। दोनों ने अर्धशतक लगाने के साथ-साथ शतकीय साझेदारी भी की। हालांकि इसके बाद फिर से बेंगलुरु ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पारी की गति धीमी हुई। 

यही कारण है कि वे 200 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए जबकि एक समय वे 200 के पार पहुंचते नजर आ रहे थे।डुप्लेसी ने 39 गेंदों पर 62 रन में आठ चौके और दो छक्के लगाए जबकि मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 77 रन में छह चौके और चार छक्के लगाए। डुप्लेसी रन आउट हुए और मैक्सवेल ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश में लपके गए। 

इनके बाद दिनेश कार्तिक ने 13 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रन बनाये और पारी के आखिरी ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हुए।बेंगलुरु के तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। राजस्थान के गेंदबाजों ने 10 वाइड सहित कुल 13 अतिरिक्त रन दिए। राजस्थान की तरफ से बोल्ट और संदीप ने दो-दो विकेट लिए जबकि अश्विन और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Royal Challengers Bangalore , RCB , Rajasthan Royals , RR , Faf du Plessis , Glenn Maxwell , Harshal Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD