Sunday, 01 October 2023

 

 

खास खबरें "रोज़ रोज़ी ते गुलाब" की शूटिंग हुई शुरू; 24 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म फगवाड़ा शुगर मिल मामला : सरकार डिफाल्टर शुगर मिलों की संपत्ति जप्त कर किसानों को पैसा देगी : मलविंदर सिंह कंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें “समाज में करुणा की भावना जागृत करना ही है समय की मांग” नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का युवाओं से आह्वान ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुरुआत राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की एलपीयू द्वारा 120 इनोवेटिव टीमों के साथ 'गेटवे टू स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच)-2023' आयोजित जेल लैंड में जंगल बन चुका शहीद भगत,राजगुरु व सुखदेव का पार्क : वीरेश शांडिल्य चंडीगढ़ भाजपा परिवार लगातार बढ़ता हुआ: अरूण सूद कौन है राज शांडिल्य के विकी विद्या? टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा आयुष्मान भव अभियान के तहत- ब्लाक खुईखेड़ा में लोगों को दिलाई अंगदान करने की शपथ मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जिला सांबा के विकासात्मक परिदृश्य की समीक्षा की ऋषि कुल बैंगलोर के श्री श्री गुरुनाथ मोक्ष ने उपराज्यपाल से भेंट की महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश की संयुक्त समिति ने उपराज्यपाल से भेंट की मेयर एसएमसी, अध्यक्ष हिंदी कश्मीरी संगम ने उपराज्यपाल से भेंट की

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विवेकानन्द कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Apr 2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के निकट ब्योलिया में हिमगिरि कल्याण आश्रम द्वारा निर्मित विवेकानंद कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमगिरि कल्याण आश्रम हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों में जीवन मूल्यों का संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रहा है। 

उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के माध्यम से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर आवासीय छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।उन्होंने कहा कि राज्य के जनजातीय समाज के सर्वांगीण और समग्र विकास के लिए हिमगिरि कल्याण आश्रम वर्ष 1985 से कार्यरत है। 

उन्होंने कहा कि यह संस्थान बच्चों को छात्रावास के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण और जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने छात्रावास के लिए भूमि दान करने वाले स्वर्गीय मठा राम को श्रद्धांजलि अर्पित की और विनोद अग्रवाल, नंद लाल शर्मा, स्वर्गीय मठा राम की धर्मपत्नी कन्नू देवी एवं भवन निर्माण में सहयोग करने वाले अन्य समाजसेवियों के प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक हिमगिरि कल्याण आश्रम से उत्तीर्ण लगभग 550 विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। उन्होंने किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में कन्याओं के छात्रावास और सोलन, चंबा, शिमला और रामपुर में छात्रों के लिए छात्रावास चलाने के लिए आश्रम के प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि इन छात्रावासों में दूर-दराज एवं जनजातीय क्षेत्रों से आने वाले वंचित वर्गों के बालक-बालिकाओं को भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा एवं चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और उसके वैदिक ज्ञान का पालन करना हम सबका दायित्व है।

उन्होंने कहा कि हिमगिरी कल्याण आश्रम द्वारा बाल संस्कार केंद्र, श्रद्धा जागरण केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और खेल संबंधी अन्य परियोजनाएं भी क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है।राज्यपाल ने हिमगिरि कल्याण आश्रम को कल्याणकारी गतिविधियों के लिए पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

उन्होंने विवेकानंद कन्या छात्रावास के निर्माण में योगदान देने वाले समाज सेवियों को सम्मानित भी किया।इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय वीरों को समर्पित पुस्तक जनजागृति गौरव का भी विमोचन किया तथा वनवासी वीरों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय नागरी संपर्क प्रमुख भगवान सहाय ने राज्यपाल का स्वागत किया और हिमगिरी कल्याण आश्रम की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।मुख्य वक्ता बनवीर राणा, कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि एवं एसजेवीएनएल के अध्यक्ष नंद लाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रांत अध्यक्ष लच्छी राम ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर आश्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।जी.आर. इंफ्राप्रोजेक्ट के निदेशक महेंद्र कुमार अग्रवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD