Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लता मंगेशकर से लियोनल कैन तक, पूरी दुनिया में फैले हैं सचिन के प्रशंसक

 Sachin Tendulkar, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman, God of Cricket
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Apr 2023

Last updated on: Apr 22, 2023, 00:00 IST

क्रिकेट मैदान पर अपने अद्भुत प्रदर्शन से लेकर जमीन से जुड़े होने की अपनी छवि के साथ सचिन तेंदुलकर ने दुनिया भर में प्रशंसकों का अथाह प्यार और सराहना हासिल की है। सचिन का बल्ला एक जादू की छड़ी जैसा रहा है जिसने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर उन्हें कट्टर समर्थक बनने के लिए मजबूर किया है। ऐसे ही प्रशंसकों में से एक हैं महान गायिका लता मंगेशकर।

लता मंगेशकर बड़ी क्रिकेट फैन हैं और उन्होंने खेल के प्रति अपने प्यार को कई बार प्रदर्शित किया है। उनका खेल के प्रति प्यार ऐसा है कि उन्होंने 1983 के विश्व कप हीरोज को सम्मानित करने के लिए कंसर्ट के जरिये धन जुटाया था।मंगेशकर ,2001 में खुद भारत रत्न अवार्डी रही हैं, अपनी खुशी और उत्साह नहीं छुपा सकीं , जब उन्हें यह खबर मिली कि सचिन को भारत रत्न दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, "मैं तीन वर्षों से कह रही थी कि सचिन भारत रत्न के हकदार हैं। सरकार को सचिन को भारत रत्न देने का इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता।"सचिन मुम्बई में अपना 200वां और आखिरी टेस्ट खेलकर पवेलियन से बाहर आ रहे थे कि सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की। इसके बाद सचिन देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले खिलाड़ी और सबसे ज्यादा युवा बन गए। उन्होंने स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पीछे छोड़ा।

लता मंगेशकर ने कहा, "अभी सचिन के प्रति लोगों की भावनाएं अपने चरम पर हैं। शुक्रवार को सचिन आखिरी बार मैदान से बाहर निकले। पूरा देश उन्हें देखने के लिए रो पड़ा। मैंने ऐसी चीज पहले कभी नहीं देखी थी। मैं बहुत खुश हूं कि सचिन को भारत रत्न मिल गया है। अभी वह युवा हैं और इस सम्मान का आनंद उठाने के लिए उनके पास कई वर्ष हैं।"

उन्होंने सचिन के 2013 में क्रिकेट से संन्यास लेने पर निराशा जताई थी।जब सचिन के प्रशंसकों की बात होगी तो कोई सुधीर कुमार चौधरी को कैसे भूल सकता है। वह 2003 में बिहार से साइकिल चलाते हुए उनसे मिलने पहुंचे थे और उसके बाद सचिन ने देश में भारत के हर मैच में उन्हें टिकट दिलाने में मदद की थी।

हर मैच में तिरंगे के रंग में अपने शरीर को पेंट कराने के बाद वह 2002 से भारत के हर मैच में उतरते रहे थे। उनके आदर्श का नाम उनके शरीर से जैसे चस्पा हो गया था।2011 विश्व कप के दौरान सुधीर ने अपने सिर पर विश्व कप की मिनी रेप्लिका पहनी थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खिताब जीतने के बाद सचिन ने उन्हें ड्रेसिंग रूम में जश्न में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। सुधीर को विश्व कप ट्रॉफी हाथ में उठाने का मौका भी मिला था।

लियोनल कैन, बरमूडा के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर, ने भी अपना नाम दुनिया भर में सचिन के प्रशंसकों की लिस्ट में शुमार करा लिया।जब बरमूडा 2007 के विश्व कप में खेला तो उन्हें भारत के ग्रुप में रखा गया था। बरमूडा के कप्तान ने तब कहा था यदि कोई कैच कैन की दिशा में गया तो वह सचिन को बल्लेबाजी करता देखने के लिये कैच टपका देंगे।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद सचिन कई युवा क्रिकेटरों और दुनिया भर में प्रशंसकों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। हम सचिन का 50वां जन्मदिन (24 अप्रैल) मनाने जा रहे हैं। यह स्पष्ट है कि वर्षों से उनके प्रशंसक केवल बढ़े हैं और क्रिकेट तथा भारतीय संस्कृति पर उनका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक महसूस किया जाएगा।

 

Tags: Sachin Tendulkar , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman , God of Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD