Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईओएस पर सभी के लिए 'स्टिकर मेकर' टूल ला रहा व्हाट्सऐप

WhatsApp, WhatsApp Updates, Social Media, CEO Mark Zuckerberg, WhatsApp Update For IOS, San Francisco
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 20 Apr 2023

Last updated on: Apr 20, 2023, 00:00 IST

मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने आईओएस पर सभी के लिए अपना 'स्टिकर मेकर' टूल रिलीज करना शुरू कर दिया है। वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, स्टिकर मेकर टूल, ऐप के पिछले बीटा वर्जन्स में पेश किए गए अन्य सभी सुधारों के साथ आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जो ऐप स्टोर से व्हाट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करते हैं।

स्टीकर मेकर टूल यूजर्स को ऐप के भीतर ही स्टिकर बनाने की सुविधा देता है।यह फीचर विभिन्न थर्ड-पार्टी ऐप्स के बीच स्विच करने, समय बचाने और प्रक्रिया को तेज बनाने की आवश्यकता को समाप्त कर उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक एकीकृत अनुभव प्रदान करता है।

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर आईओएस 16 पर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए चल रहा है, लेकिन इसे आईओएस के पुराने वर्जन्स में लाने की कोई योजना नहीं है।रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप स्टोर पर चेंजलॉग के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में कुछ ग्राहकों को यह फीचर मिल सकता है।

इस बीच, व्हाट्सऐप ने एक नया फीचर जारी किया है, जिससे उपयोगकर्ता एंड्रॉइड पर फॉरवर्डेड इमेजिस, वीडियो, जीआईएफ और डॉक्यूमेंटस में विवरण जोड़ सकते हैं, जो वर्तमान में कुछ बीटा परीक्षकों के लिए उपलब्ध है।यदि वर्तमान कैप्शन इमेज का सटीक वर्णन नहीं करता है या यदि आप एक अलग विवरण जोड़ना चाहते हैं तो यह फीचर उपयोगी हो सकता है।

मौजूदा कैप्शन को हटाकर इसे अपने कैप्शन से बदलकर, नया विवरण एक अलग संदेश के रूप में भेजा जाएगा। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि प्राप्तकर्ताओं को पता है कि यह मूल संदेश से संबंधित नहीं है।

 

Tags: WhatsApp , WhatsApp Updates , Social Media , CEO Mark Zuckerberg , WhatsApp Update For IOS , San Francisco

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD