Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

आस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा सरकार की ओर से गृह मंत्री अनिल विज पूरे कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करेंगे : स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज

आस्ट्रेलिया की संसद एवं अन्य स्थानों पर गीता जयंती उत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे : स्वामी ज्ञानानंद जी

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2023

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है और हरियाणा सरकार की ओर से गृह मंत्री अनिल विज पूरे कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का गृह मंत्री अनिल विज ने स्वागत किया और उन्हें शॉल भेंट कर आर्शीवाद लिया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव के दौरान आस्ट्रेलिया की संसद में एवं अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भगवत गीता संदेश को लेकर बड़ा सेमीनार भी आयोजित होगा। 

आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव एक सरकारी उत्सव नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया की लगभग 70-80 संस्थाएं मिलकर कर महोत्सव आयोजित कर रही है और हरियाणा सरकार व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का प्रोत्साहन उसके साथ है। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 में प्रारंभ हुआ और भगवत गीता पूरे विश्व की प्रेरणा है। इसीलिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से निर्णय लिया गया था कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भारत से बाहर अन्य देशों में मनाया जाए जिससे भगवत गीता को वैश्विक पहचान मिले और यह विश्व के सामने आ सके। 

इससे पहले मॉरिशियस, इंग्लैंड और कैनेडा में भी गीता महोत्सव हो चुके हैं और अब चौथा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आस्ट्रेलिया में हो रहा है। इससे पहले, गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का स्वागत गृह मंत्री अनिल विज के साथ उनके भाई कपिल विज, भाजपा नेता राजीव गुप्ता डिम्पल, अजय बवेजा, रवि चौधरी, काकू दास, संजीव वालिया, विनीत जैन, दीपक भसीन, रमन अग्रवाल एवं अन्य ने किया।

गीता के प्रचार-प्रसार के लिए अलग-अलग देशों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम : गृह मंत्री अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि गीता का प्रचार-प्रसार करने के लिए हर साल अलग-अलग देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इस साल आस्ट्रेलिया में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनके अलावा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और अन्य लोग भी महोत्सव में जा रहे हैं।

हरियाणा सरकार की ओर से वह प्रतिनिधत्व करने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आस्ट्रेलिया 25 अप्रैल को जाएंगे और 2 मई को वापस आएंगे। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD