Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैमरून ग्रीन ने अपनी ईगो को अपने रास्ते नहीं आने दिया : सचिन तेंदुलकर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Cameron Green, Sachin Tendulkar, Cameron Green Sachin Tendulkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Apr 2023

Last updated on: Apr 19, 2023, 00:00 IST

मुम्बई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 64 रन की शानदार पारी के लिए कैमरून ग्रीन की जमकर सराहना करते हुए कहा कि बल्लेबाज ने अपनी ईगो को अपने रास्ते नहीं आने दिया हालांकि उनके अभियान की मुश्किल शुरूआत हुई थी।

ग्रीन की आईपीएल में अच्छी शुरूआत नहीं हुई थी और उन्होंने पहले चार मैचों में 5, 12, नाबाद 17 और 1 रन बनाये थे। उन्होंने मंगलवार को 40 गेंदों में नाबाद 64 रन ठोके।मंगलवार को मुम्बई इंडियंस 12वें ओवर में 95/3 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी लेकिन ग्रीन ने तिलक वर्मा (17 गेंदों पर 37) के साथ चौथे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। 

मुम्बई ने 192 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।सचिन ने मुम्बई इंडियंस के सोशल मीडिया पर साझा किये गए एक वीडियो में कहा, "मुझे लगता है कि मैंने कुछ सीखा है। और मेरा मानना है कि हम सभी ने ग्रीन से एक ही सन्देश प्राप्त किया है। वह टीम में किसी अन्य बल्लेबाज की तरह गेंद को लम्बा मार सकते हैं लेकिन उनके लिए शुरूआती दौर कठिन रहा था। 

उन्होंने अपनी ईगो को अपने रास्ते नहीं आने दिया। ईगो ऐसी चीज है जो आपको हमेशा गलत चीजें करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने ऐसा नहीं किया।"उन्होंने कहा, "ग्रीन ने हमारी टीम के हित में सही दिशा चुनी। वह एक खराब शॉट भी खेल सकते थे। यदि वह आउट हो जाते तो हम 192 तक नहीं पहुँच पाते। 

उनके प्रयास के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए।"ऑस्ट्रेलियन आलराउंडर ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए एडन मारक्रम का महत्वपूर्ण विकेट लिया जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Cameron Green , Sachin Tendulkar , Cameron Green Sachin Tendulkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD