Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आखिरकार तेंदुलकर के पास एक आईपीएल विकेट है : सचिन तेंदुलकर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Arjun Tendulkar, Sachin Tendulkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 19 Apr 2023

Last updated on: Apr 19, 2023, 00:00 IST

महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने बेटे पर गर्व है। उनके बेटे अर्जुन ने आईपीएल में अपना पहला विकेट लिया और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर मुंबई इंडियंस की 14 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अर्जुन ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। 

वो पहले पिता-पुत्र जोड़ी बन गए जो आईपीएल में खेले हैं।हालांकि, 23 वर्षीय अर्जुन को डेब्यू पर कोई विकेट नहीं मिला, उसने अपने दो ओवरों में 0/17 के आंकड़े के साथ खेल समाप्त किया। एसआरएच के खिलाफ भी वह अपने स्पेल के पहले दो ओवरों में बिना विकेट के थे।

लेकिन जब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 20 रनों का बचाव करने के लिए युवा खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया, तो अर्जुन उम्मीदों पर खड़े उतरे और पांच गेंदों में केवल 5 रन देकर सधी हुई गेंदबाजी की। साथ ही अर्जुन ने भुवनेश्वर कुमार का विकेट लेकर अपना पहला आईपीएल विकेट लिया।

अर्जुन के पिता सचिन, जो छह साल तक आईपीएल में भी खेले, ने मुंबई इंडियंस की जीत की हैट्रिक के बाद एक ट्वीट किया और कहा: मुंबई इंडियंस द्वारा एक बार फिर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन। कैमरून ग्रीन ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया। ईशान और तिलक की शानदार बल्लेबाजी रही! आईपीएल हर दिन रोमांचक होता जा रहा है। 

और आखिरकार तेंदुलकर के पास भी अब एक आईपीएल विकेट है!मैच के बाद, मुंबई इंडियंस के कप्तान ने भी अर्जुन की जमकर तारीफ की और कहा कि यह युवा अपनी योजनाओं के प्रति काफी आश्वस्त और स्पष्ट है।अर्जुन तीन साल से इस टीम का हिस्सा है। वह जानता है कि उसे क्या करना है। 

वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वह अपनी योजनाओं में स्पष्ट है। वह नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवरों में यॉर्कर डालने की कोशिश करता है। पहले 5 मैचों में तीन जीत के बाद मुंबई अंक तालिका में छठे स्थान पर है। 5 बार की चैंपियन टीम का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Arjun Tendulkar , Sachin Tendulkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD