Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2023 : मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, हैदराबाद को दी मात

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Cameron Green, Tilak Verma, Arjun Tendulkar, Sunrisers Hyderabad, Mumbai Indians, Sunrisers Hyderabad VS Mumbai Indians
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद/दिल्ली , 18 Apr 2023

Last updated on: Apr 18, 2023, 00:00 IST

आईपीएल का मजा रोजाना बढ़ता जा रहा है, आईपीएल के 25वें मैच में मजा और बढ़ गया, हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने 14 रन से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है, यानी हैदराबाद का विजय रथ फिर से रुक गया है और मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली है। 

मुंबई ने टॉस हारा जरूर, लेकिन मैच अपने नाम कर लिया, मुंबई ने हैदराबाद के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन बनकर ऑलआउट हो गई। आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने केवल 4 रन दिए। अर्जुन तेंदुलकर छा गए, मैच मुंबई को जिताया और हैदराबाद को करारी हार थमा दी।

टॉस हुआ तो मुंबई हारी लेकिन पहले बल्लेबाजी मुंबई ने की, मुंबई की तरफ से सर्वाधिक 64 रन की पारी कैमरॉन ग्रीन ने खेली। ग्रीन के अलावा तिलक वर्मा ने 16 गेंद पर 37 रन बनाए। इससे पहले मुंबई की तरफ से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और ईशान किशन ने की। 

दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 4.4 ओवर में 41 रन जोड़े। इस दौरान रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का 6,000 रन पूरा किया। वह टी नटराजन की गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए ग्रीन और ईशान किशन ने 46 रन की साझेदारी की, लेकिन किशन अर्धशतक से चूक गए। वह 38 रन बनाकर मार्को यान्सेन की गेंद पर आउट हुए।

तीसरा झटका मुंबई को सूर्यकुमार यादव के रुप में लगा जो 7 रन बनाकर आउट हुए। चौथे विकेट के लिए तिलक वर्मा और ग्रीन ने तेजी से 56 रन जोड़े, लेकिन 16 गेंद में 37 रन की विस्फोटक पारी खेलने के बाद तिलक भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मयंक अग्रवाल को कैच दे बैठे। उसके बाद भी मुंबई ने 193 रनों का लक्ष्य रखा।

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 11 रन के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट गंवा दिया। पिछले मैच के शतकवीर खिलाड़ी हैरी ब्रूक 9 रन बनाकर आउट हो गए। जल्द ही हैदराबाद को दूसरा झटका लगा, जब राहुल त्रिपाठी 7 रन बनाकर बेहरनडॉर्फ की गेंद पर ईशान किशन को कैच दे बैठे। 

तीसरे विकेट के लिए मयंक अग्रवाल और मार्करम ने 46 रन जोड़े, लेकिन 22 रन के निजी स्कोर पर वह ग्रीन की गेंद पर रितिक शौकीन को कैच दे बैठे। जल्द ही अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन 5वें विकेट के लिए क्लासेन और अग्रवाल ने तेजी से 55 रन जोड़े और हैदराबाद को मैच में बनाए रखा।

क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें पीयूष चावला ने आउट किया। अंत में हैदराबाद 14 रनों से हार गई।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Cameron Green , Tilak Verma , Arjun Tendulkar , Sunrisers Hyderabad , Mumbai Indians , Sunrisers Hyderabad VS Mumbai Indians

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD