Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वार्ड-91-92,93 व 79 को जोडऩे वाली मुख्य 22 फुटी सडक़ का विधायक बगगा ने किया उदघाटन

विधानसभा उतरी में खुद संज्ञान लेकर बिना शिकायत के ही होता है समस्याओ का समाधान : मदन लाल बगगा

Madan Lal Bagga, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 18 Apr 2023

Last updated on: Apr 18, 2023, 00:00 IST

विधायक मदन लाल बगगा ने विधानसभा उतरी के वार्ड-91-92,93 व 79 को जोडऩे वाली मुख्य 22 फुटी सडक़ का उदघाटन स्थानीय निवासियो की मौजूदगी में किया। इस सडक़ के पुर्ननिर्माण पर करीब 80 लाख रुपये की लागत आएगी। सिविल सिटी रोड स्थित टयूब्वैल वाले पार्क के समीप उदघाटन करने के उपरांत विधायक बगगा ने अपने 13 माह के विधायक कार्यकाल में विधानसभा उतरी में हुए विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य खासकर विधानसभा उतरी का बहुपक्षीय विकास ही आप सरकार का मकसद है। 

विकास की भविष्य की योजनाओ व अपने ड्रीम प्रौजैक्टो का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि विधानसभा उतरी के बीचो-बीच से गुजरते बुड्ढे दरिया को प्रदूषण मुक्त कर साफ सुथरा वातावरण उपलब्ध करवा कर अपने वर्षो पुराने सपने को साकार करना है। जिसके लिए उनके प्रयास लगातार जारी है। वहीं अस्त-व्यस्त बिजली की तारों के जाल से निजात दिलाने के साथ साथ क्षेत्र में 50 से ज्यादा बिजली के नए ट्रांस्फार्मर स्थापित करवाए है। सफाई व्यवस्था के भी 24 घंटे प्रंबध किए जा रहे हैं। 

आज विधानसभा उतरी के वार्ड-91-92,93 व 79 को जोडऩे वाली मुख्य 22 फुटी सडक़ का निर्माण कार्य भी इसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होने स्थानीय निवासियो से आग्रह किया कि वह विकास के लिए वह किसी भी समय 24 घंटे उनके कार्यलय में लिखित तौर पर या फिर फोन के माध्यम से उनकी टीम से संपर्क कर सकते हैं। अपने चुनावी वायदे मुताबिक जनता की तरफ से शिकायतों का इंतजार किए बगैर ही उनके निपटारे की याद दिलाते हुए कहा कि विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत उनके प्रयास है कि बिना किसी की शिकायत के खुद ही संज्ञान लेकर हर समस्या का समाधान शिकायत के बिना ही करवाया जाए। 

पिछले चुनाव में जनता की तरफ से एक बार झाड़ू का बटन दबाकर विधायक की सौंपी जिम्मेंदारी पर आभार व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि वह एक-एक दिन में तीन-तीन बार विकास के बटन दबाकर जनता से मिले प्यार को वापिस लौटा रहे हैं। इस अवसर पर एडवोकेट गौरव बगगा, बिट्ह्वटू भनोट, बिटट् भारद्वाज, बलजिन्द्र संधू, गुरवीर बाजवा, पवन डंग, नरिन्द्र मक्कड़, राजीव सगगड़, रोहित डंग, सुनील कुमार शर्मा, पिंटू शर्मा, गौरव डंग, बौबी शर्मा,पिंकी बंगा, रीटा मल्हौत्रा, रीटा कटौच, नवनीत कौर, तजिन्द्र राजा, लखविन्द्र काहलों, रमेश शुक्ला, नरेश कुमार, गौरव उप्पल, त्रिलोचण बेदी, सन्नी सपरा, सन्नी भनोट, गगू डंग, बौबी गुजराल व चिराग थापर सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Madan Lal Bagga , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD