Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

जब कॉन्वे योगदान देते हैं, तो चेन्नई को जीत की स्थिति में ले आते हैं: पार्थिव पटेल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Parthiv Patel, Chennai Super Kings, Royal Challengers Bangalore, CSK, RCB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 18 Apr 2023

Last updated on: Apr 18, 2023, 00:00 IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसी के मैदान में सोमवार रात को ऊँचे स्कोर वाले आईपीएल मुकाबले में आठ रन से हरा दिया।डेवॉन कॉन्वे ने 45 गेंदों पर 83 रन की शानदार पारी खेली जिससे चेन्नई ने बेंगलुरु के सामने 227 रन का विशाल लक्ष्य रखा जिसमें शिवम दुबे का 45 गेंदों में 52 रन का भी योगदान रहा।

जवाब में बेंगलुरु ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को जल्दी गंवाया लेकिन फाफ डूप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने 61 गेंदों पर 126 रन की जबरदस्त साझेदारी की। दोनों बल्लेबाज लगातार ओवरों में आउट हुए और चैलेंजर्स आठ रन से अंत में मुकाबला हार गए।पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जियोसिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ पार्थिव पटेल ने कहा, "कॉन्वे की बल्लेबाजी इस तरह होती है कि वह जमने में थोड़ा समय लेते हैं और उसके बाद लम्बी पारी खेलते हैं। 

आपको एक ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो 45 गेंदों में 83 रन बना सके और 14-15 ओवरों तक टिका रहे तथा स्ट्राइक रेट को भी बनाये रखे।"पटेल ने कहा,"हमने मैच से पहले उनके योगदान की कमी के बारे में बात की थी लेकिन जब भी वह योगदान देते हैं तो चेन्नई को जीत की स्थिति में ले जाते हैं यही कारण है कि चेन्नई ने उन्हें बरकरार रखा है।"

लग रहा था कि बेंगलुरु विशाल लक्ष्य का पीछा कर लेंगे लेकिन अंत में बाजी उनके हाथ नहीं लगी। इयोन मॉर्गन ने कहा, "डूप्लेसी और मैक्सवेल के बीच साझेदारी से ऐसा संभव हो पाया। रन रेट कभी मुद्दा नहीं था। डूप्लेसी और मैक्सवेल ने मात्र 61 गेंदों पर 126 रन की साझेदारी कर डाली थी। 

दोनों का लगातार ओवरों में विकेट गंवाना बेंगलुरु को भारी पड़ गया।इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने धोनी की जीत की सराहना की और कहा, "चेन्नई ने अंत में अपना संयम बनाये रखा। चार-पांच ओवर बचे रहने तक मैच पूरी तरह बेंगलुरु के पक्ष में नजर आ रहा था लेकिन चेन्नई ने अपना धैर्य बनाये रखा और जीत हासिल की। धोनी ने दो बेहतरीन कैच लपके जिसने मैच का रुख चेन्नई की तरफ मोड़ दिया।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Parthiv Patel , Chennai Super Kings , Royal Challengers Bangalore , CSK , RCB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD